आज विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) है। तो आज के दिन क्यों न अपनी धरती के लिए कुछ करने का प्रण करें। चलिए आज हम ऑर्गेनिक फूड अपनाने की ओर एक कदम बढ़ाएं। यह एक कदम धरती के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी, 'हम यह धरती अपने बच्चों से उधार लेते हैं।' यानी यह धरती और इसके तमाम संसाधन हमारे पास भावी पीढ़ी की धरोहर के रूप में रखे हैं। इन दिनों जब तमाम चीजों में मिलावट की खबरें आ रही हैं, तो ऑर्गेनिक फूड आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये फूड सेहत के साथ-साथ पर्यावरण हितैषी होते हैं। इनमें दालें, सब्जियां, मसाले जैसी तमाम चीजें शामिल हैं।
क्या होता है ऑर्गेनिक फूड
फसल उगाने के लिए इन दिनों तमाम तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। इनसे फसल तो तेजी से होती ही है, साथ ही वह कीड़ों से भी बची रहती है। लेकिन इन फसलों पर छिड़के गए कीटनाशक हमारे शरीर में पहुंचकर हमें नुकसान पहुंचाते हैं। साथ ही ये भूमि की उर्वरकता, भूजल और आसपास के पानी के स्रोतों को भी दूषित कर देते हैं। ऑर्गेनिक फूड में फसलों को बिलकुल प्राकृतिक तरीके से उगाया जाता है।
क्या सच में इसकी जरूरत है
खाने पीने में मिलावट का डर तो है ही, लेकिन साथ ही में कीटनाशकों की वजह से धरती को होने वाले नुकसान को देखते हुए लोगों में अब ऑर्गेनिक फूड की ओर रुझान बढ़ रहा है। आम खेती में बढ़ती मांग के साथ तालमेल बैठाए रखने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल कर अधिक मात्रा में फसल उगाई जा रही हैं। लेकिन, ऑर्गेनिक फूड पूरी तरह सुरक्षित होते हैं।
ध्यान दें
- इन्हें उगाने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं होता।
- आमतौर ऑर्गेनिक दालों में कीड़ा लगने की शिकायत भी नहीं आती।
- इन्हें बनाने का कोई अलग तरीका नहीं है और आम सब्जियों की तरह ही पकाया जाता है।
- पैकेट पर लिखी जानकारी ध्यान जरूर पढ़ लें।
- हालांकि इन उत्पादों की कीमत ज्यादा होती है। लेकिन, ये आपकी सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।
हमें उम्मीद है, अब आप ऑर्गेनिक फूड के बारे में काफी कुछ जान चुके होंगे, और ये भी, कि आपके लिए ये कितना जरूरी है। इसलिए, इस विश्व पृथ्वी दिवस पर आप पृथ्वी के साथ साथ अपनी सेहत के लिए ऑर्गेनिक फूड की तरफ रुख जरूर करें।
Image Source - Getty Images
Read More Articles on Healthy Living in hindi
Read Next
फिटनेस का सही मतलब
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version