World Pneumonia Day 2023: विश्व निमोनिया दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास, महत्व और थीम

हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाकर लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Pneumonia Day 2023: विश्व निमोनिया दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास, महत्व और थीम


World Pneumonia Day 2023: निमोनिया फेफड़ों का इंफेक्शन है, जिसके लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। निमोनिया होने पर कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ सकता है। आपको बता दें कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया का जोखिम अधिक होता है। निमोनिया सीधे तौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है। इस स्थिति में निमोनिया से पीड़ित लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो जाता है। निमोनिया संक्रामक होता है। यानी यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है। छींकने या खांसने से बूंदों के माध्यम से वायरस फैल जाता है। इसके अलावा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से भी निमोनिया फैल सकता है। 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। आइए, जानते हैं विश्व निमोनिया दिवस का इतिहास, महत्व और थीम-

विश्व निमोनिया दिवस का इतिहास- World Pneumonia Day History in Hindi

निमोनिया सांस से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इससे फेफड़ों में इंफेक्शन होता है। इससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है। कई बार पानी भी भर जाता है। विश्व निमोनिया दिवस में निमोनिया के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को एक मंच प्रदान करना है। 100 से अधिक संगठनों ने 12 नवंबर 2009 को पहला विश्व निमोनिया दिवस आयोजित किया था।

विश्व निमोनियो दिवस का महत्व 

विश्व निमोनिया दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है। दरअसल, कई लोग निमोनिया के लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं। ऐसे में लोगों को निमोनिया के प्रति जागरूक करना होता है। इससे लक्षणों की पहचान करके इलाज कराना जरूरी होता है। साल 20219 में दुनियाभर में 25 लाख लोगों की निमोनिया के कारण जान चली गई थी। 

इसे भी पढ़ें- World Pneumonia Day 2023: निमोनिया में नहाना चाहिए या नहीं? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर

विश्व निमोनिया दिवस की थीम

हर साल विश्व निमोनिया दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल 'निमोनिया को रोकने की लड़ाई का समर्थन करना' विश्व निमोनिया दिवस 2023 का विषय होगा। सभी लोगों के बीच निमोनिया को लोगों को जागरूक करना होता है।  

निमोनियो के लक्षण 

  • निमोनियो होने पर सर्दी और जुकाम हो सकता है।
  • इससे आपके फेफड़ों में इंफेक्शन तेजी से बढ़ने लगता है।
  • निमोनिया में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • सीने में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
  • निमोनिया होने पर सिर में तेज दर्द या फिर भारीपन महसूस हो सकता है। 

Read Next

दिवाली पर अपने पसंदीदा फूड्स खाने के बाद भी रहना चाहते हैं हेल्दी, फॉलो करें ये 5 टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version