सोते वक्‍त शरीर करता है ये अजीब काम

महात्मा बुद्ध ने कहा था कि मर जाने के बाद हम दरअसल सोए हुए ही होते हैं। ये कितना सच है ये तो हम नहीं जानते लेकिन सोने के बाद हमारे शरीर के साथ कई अजीब चीजें होती हैं, जिनके बारे शायद आप अभी न जानते हों।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोते वक्‍त शरीर करता है ये अजीब काम


हम बिना कुछ खाए कई दिनों तक रह सकते हैं, लेकिन सोए बिना दो दिन रह पाना भी भारी पड़ सकता है। यकीनन हमारे शरीर और दिमाग के लिए सोना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि सोने से शरीर को आराम मिल मिलता है, सोचने की शक्ति बढ़ती है और हम फिर से ऊर्जावान बन पाते हैं। यही कारण है कि जब हम सोकर उठते हैं तो खुद को रिफ्रेश महसूस करते हैं। महात्मा बुद्ध ने कहा था कि मर जाने के बाद हम दरअसल सोए हुए ही होते हैं। खैर ये कितना सच है ये तो हम नहीं जानते लेकिन सोने के बाद हमारे शरीर के साथ कई अजीब चीजें होती हैं, जिनके बारे शायद आप अभी न जानते हों। तो चलिये जानें कि सोने के बाद हमारे शरीर के साथ क्या अजीब चीजें होती हैं।

 

Bizarre Things While You Sleep in Hindi

 

शरीर का तापमान हो जाता है कम

आपको जानकर शायद थोड़ी हैरानी हो लेकिन रात में सोने के दौरान शरीर का तापमान गिर जाता है। ऐसा प्राकृतिक रूप से होता है, क्‍योंकि जब आपका शरीर सोने के लिए तैयार होता है जिसके लिए दिमाग मेलाटोनिन नामक हार्मोन रिलीज करता है। शरीर का सबसे कम तापमान रात को तकरीबन 2 बजे  होता है, इसी वजह से अक्‍सर आपको रात को इस समय के आस-पास कम्‍बल ढूंढने की जरूरत पड़ती है।

कुछ देर के लिए हो जाते हैं लकवाग्रस्‍त

जब हम नींद में होते हैं तो कुछ समय के लिये हमें पता ही नहीं चलता है कि हम कहां है, क्‍या कर रहे हैं और खुद से पूरी तरह काबू खो देते हैं, जब तक कि आपकी नींद नहीं टूट जाती है। ऐसा अक्‍सर बुरे सपनों में होता है। ऐसी विवशता अक्‍सर सोने के दौरान होती है। ऐसा आरईएम फेज़ के दौरान होता है जिसमें शरीर, गहरी नींद में चला जाता है।

 

Bizarre Things While You Sleep in Hindi

 

गिरने का अहसास होता है और आंखें घूमती हैं

नींद में अक्‍सर जब तक कि कोई आपको जगा न दें या आपकी नींद न टूट जाएं, हमें ऐसा लगता है कि हम गिर रहे हैं। इसे हाईपनोटिक पल्‍स कहते हैं। हर किसी को कभी न कभी इसका अहसास होता ही है। कई बार तो सोने के तुरंत बाद लगता है कि हम बेड से गिरने वाले हैं। वहीं रिफ्रेश होने के बाद भी अगर कोई सोता है तो आंखों का मूवमेंट शुरू हो जाता है।

शरीर में लगता है झटका

कई बार हम को ऐसा महसूस होता है कि जैसे ही हम सोने वाले होते हैं, तो शरीर में झटका लगता है और नींद खुल सी जाती है। 70 प्रतिशत लोगों को सोते वक्त ऐसा महसूस होता है। इसे हाईपेनिक जर्क कहा जाता है। कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा चिंता या तनाव के कारण होता है जो शारीरिक प्रक्रिया में बाधा डालता है।


कुछ लोगों में कई बार सोते हुए पेट फूलने की समस्या भी हो जाती है। रात में सोने के दौरान, शरीर भोजन को पचाने की प्रक्रिया में लगा होता है, ऐसे में गैस बनने की समस्‍या होती है लेकिन वह रिलीज नहीं हो पाती है। इस कारण, पेट फूल जाता है। लेकिन ऐसे में गैस निकलने पर आपको और बाकी लोगों को पता नहीं चलता है।


Image Source - Getty Images.  


Read More Articles On Healthy Living In Hindi.

Read Next

लगातार काम से बालिका वधू हुई बीमार, इसलिए ब्रेक है जरूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version