विश्व रेड क्रॉस दिवस, जिसे वर्ल्ड रेड क्रॉस डे (World Red Cross Day 2020) और रेड क्रीसेंट डे के रूप में भी जाना जाता है, जो हर साल 8 मई को मनाया जाता है, उन सभी वालंटियर के लिए एक सौम्य संकेत है, जिन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए अद्वितीय योगदान दिया है। संयोग से, आज का यह दिन हेनरी डुनेंट का जन्मदिन भी है, जिन्होंने 1863 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में इंटरनेशनल रेड क्रॉस कमेटी बनाई थी। उनका जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
रेड क्रॉस डे की थीम
जबकि वर्ल्ड रेड क्रॉस डे 2018 और 2017 के लिए थीम क्रमशः “Memorable smiles from around the world” और “Less known Red Cross stories” थीं, उनके द्वारा चुनी गई 2019 की थीम ‘#Love’है और इसका उद्देश्य अपने काम और दृष्टिकोण की विविधता और सार्वभौमिकता को उजागर करके समाज की जनता की समझ को व्यापक बनाना है।
संगठन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि, 2019 के दौरान "वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे, हम अपने वैश्विक नेटवर्क की ताकत और पहुंच और हमारे स्टाफ और 11.7 मिलियन सक्रिय वालंटियर के योगदान को #Love के माध्यम से मनाएंगे।"
प्रथम विश्व युद्ध के बाद से मनाया जाता है रेड क्रॉस दिवस
अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस डे और रेड क्रीसेंट मूवमेंट के सिद्धांतों को मनाने के लिए प्रति वर्ष यह दिन मनाया जाता है। प्रथम विश्व युद्ध के बाद, रेड क्रॉस के 14 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय आयोग के हिस्से के रूप में शांति का आह्वान करने के लिए रेड क्रॉस की शुरुआत की गई थी।
क्यों मनाते हैं रेड क्रॉस डे
रेड क्रॉस डे लोगों की पीड़ा को कम करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए सक्षम बनाने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह दुनिया भर में रेड क्रॉस संगठनों द्वारा स्वतंत्रता, मानवता, निष्पक्षता, सार्वभौमिकता, एकता और तटस्थता - संगठन के मूल सिद्धांतों में मदद करके मनाया जाता है।
Read More Health News In Hindi
Read Next
कोविड-19 के बीच थैलेसीमिया के मरीजों को बढ़ी परेशानी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन के लिए हो रहे परेशान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version