भारत ने 'ट्रेकोमा' बीमारी से जीती जंग, WHO ने की घोषणा, जानें क्या है यह समस्या?

Trachoma Symptoms and Causes in Hindi: भारत ने ट्रेकोमा नामक बीमारी से जंग जीत ली है। डब्ल्यूएचओ ने भारत की तारीफ कर इस बात की घोषणा की। 
  • SHARE
  • FOLLOW
भारत ने 'ट्रेकोमा' बीमारी से जीती जंग, WHO ने की घोषणा, जानें क्या है यह समस्या?


Trachoma Symptoms and Causes in Hindi: भारत ने हाल ही में आंखों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से जंग जीत ली है। इसे लेकर दुनियाभर में भारत की प्रशंसा की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भारत से ट्रेकोमा नामक बीमारी का खात्मा होने की घोषणा की गई है। दुनियाभर में इस बीमारी से सैकड़ों लोग पीड़ित हैं। लंबे समय से यह बीमारी लोगों के लिए खतरे का सबब बनी थी। भारत ने पोलियो और कुष्ट रोगों को हराकर अब ट्रेकोमा मक्त भारत भी बना दिया है। डब्ल्यूएचओ ने भारत की इस जीत पर न केवल तारीफ की है, बल्कि प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। 

क्या है ट्रेकोमा बीमारी? (What is Trachoma)

ट्रेकोमा आंखों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर बैक्टीरियल इंफेक्शन से शुरू होती है। ट्रेकोमा को अगर नजरअंदाज किया जाए तो आगे चलकर यह अंधेपन में भी तब्दील हो जाती है। यह बीमारी क्लैमाइडिया ट्रैकोमैटिस नामक जीवाणु के कारण फैलती है। ट्रेकोमा के चलते आंखों में मौजूद कॉर्निया पर भी प्रभाव पड़ता है, जिसके चलते मरीज आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार हो जाता है। इसका संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से भी हो सकता है। 

traucoma

ट्रेकोमा के लक्षण (Trachoma Symptoms)

  • ट्रेकोमा होने पर मरीज को आंखों में दर्द होने के साथ ही धुंधला दिखाई दे सकता है। 
  • इस समस्या में आपको आंखों में जलन या आंखों से पानी निकलने जैसी समस्या हो सकती है। 
  • ऐसे में पलकें आंखों में अपने आप मुड़ जाती हैं।
  • ऐसे में आंखों में बार-बार खुजली और सूजन हो सकती है। 
  • इस स्थिति में लाइट के संपर्क में आने से आंखों में चुभन महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - धंसी हुई आंखों (Sunken Eyes) से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, मिलेगा फायदा

ट्रेकोमा के कारण (Trachoma Causes)

  • ट्रेकोमा आमतौर पर बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होता है। 
  • इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ट्रेकोमा हो सकता है। 
  • संक्रमित व्यक्ति के साथ टॉवल, कपड़े या अन्य चीजें शेयर करने से भी यह बीमारी हो सकती है। 
  • यह बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया (Chlamydia trachomatis) कई बार नाक या मुंह के रास्ते शरीर में घुस सकते हैं, जिससे यह बीमारी हो सकती है।

Read Next

World Mental Health Day 2024: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version