Winter Superfoods for People with Diabetes in Hindi: सर्दियों का मौसम सुहावना होता है। इसमें कोई नमी या पसीना नहीं होता है, लेकिन त्वचा ड्राई हो जाती है। सर्दियों में हम सभी को सर्दी-खांसी, जुकाम आदि का सामना करना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजूर हो जाती है। खासकर, डायबिटीज वाले रोगियों को कमजोर इम्यूनिटी का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में डायबिटीज रोगियों की इम्यूनिटी काफी वीक हो जाती है। ऐसे में उन्हें तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब डायबिटीज रोगियों का ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है, तो उनकी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है, तो सर्दियों में अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में किन चीजों का शामिल करना चाहिए। सर्दियों में डायबिटीज रोगियों के लिए सुपरफूड्स (Winter Superfoods for Diabetes in Hindi)-
सर्दियों में डायबिटीज रोगियों के लिए 5 सुपरफूड्स- Winter Superfoods for Diabetes in Hindi
1. आंवला
अगर आपको डायबिटीज है, तो आप सर्दियों में आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आंवला टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले में क्रोमियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवला ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। साथ ही आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भी होता है। ये दोनों पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आप आंवले को सीधे तौर पर खा सकते हैं। या फिर आंवले का जूस, चटनी आदि खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या बिना दवाओं के डायबिटीज को ठीक कर सकती है? जानें डॉक्टर की राय
2. दालचीनी
डायबिटीज रोगी सर्दियों में दालचीनी का भी सेवन कर सकते हैं। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। दालचीनी का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। साथ ही दालचीनी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य रहता है। दालचीनी शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को भी कम कर सकता है। आप दालचीनी को दाल, सब्जी आदि में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें दालचीनी का काढ़ा या पानी भी पी सकते हैं। दालचीनी इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है।
3. चुकंदर
डायबिटीज रोगियों के लिए चुकंदर का सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में आयरन, मैंगनीज, फाइटोकैमिकल्स होता है। अगर आप सर्दियों में चुकंदर का सेवन करेंगे, तो आपको पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। साथ ही खून भी बढ़ेगी। चुकंदर खाने से शरीर में रक्त शर्करा का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। चुकंदर इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित कर सकता है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
4. संतरा
अगर आपको डायबिटीज है, तो आप सर्दियों में संतरे का सेवन कर सकते हैं। संतरे को डायबिटीज रोगियों के लिए एक बेस्ट सुपरफूड माना जाता है। संतरे का सेवन आप दिन के समय कर सकते हैं। संतरे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
5. बाजरा
डायबिटीज रोगियों के लिए बाजरे का सेवन करना भी काफी लाभकारी होता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप बाजरे का सेवन कर सकते हैं। बाजरे में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। फाइबर डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही बाजरे में अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आप बाजरे की रोटी, लड्डू आदि बनाकर खा सकते हैं। बाजरा ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीज कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल?
6. पालक
सर्दियों में पालक खाना काफी फायदेमंद होता है। पालक का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। पालक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है, तो आप सर्दियों में पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक जल्दी डाइजेस्ट होता है, साथ ही पालक खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसलिए डायबिटीज रोगी पालक खा सकते हैं।
Winter Superfoods for Diabetes in Hindi: डायबिटीज रोगी आंवला, चुकंदर, पालक, दालचीनी और संतरे का सेवन कर सकते हैं। आप सर्दियों में इन सुपरफूड्स का सेवन कर सकते हैं। ये सभी फूड्स डायबिटीज रोगियों की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं, साथ ही ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रण में रखते हैं।