क्या आप जानते हैं कि पवित्र तुलसी को कितने सारे औषधीय प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल की जाती है? यह एक आयुर्वेदिक बूटी है, जिसे आयुर्वेद में एक महान दर्जा प्राप्त है। आमतौर पर अधिकांश भारतीय घरों में तुलसी मौजूद होती है। क्योंकि तुलसी की पूजा भी की जाती है। तुलसी आपकी अस्था से जुड़ी होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य से भी जुड़ी है। तुलसी के फायदों में इसका एक फायदा है ये है कि आपको खांसी-जुखाम और कफ का इलाज कर सकता है। इसके अलावा, यह आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि खाली पेट दो से तीन तुलसी के पत्ते चबाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पत्ते चबाने नहीं चाहिए क्योंकि यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
किस कारण से नहीं चबानी चाहिए तुलसी
ऐसा माना जाता है कि तुलसी में मौजूद पारा तत्व आपके एनेमल के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए आपको तुलसी के पत्तों को चबाना नहीं चाहिए। ”जी हां, तुलसी के पत्तों में मर्करी या पारा होता है जब आप तुलसी के पत्तों को चबा रहे होते हैं, तो यह मर्करी आपके मुंह में निकल जाती है। इससे आपके दांत खराब हो सकते हैं और मलत्याग में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, तुलसी के पत्ते प्रकृति में थोड़ा अम्लीय होते हैं और इससे आपका मुंह क्षारीय होता है। यह आपके दांतों के एनेमल को जल्द ही खराब कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा पर नेचुरल ग्लो और बॉडी को रिलैक्स करने के लिए करवाएं ये 5 आयुर्वेदिक प्री-वेडिंग ट्रीटमेंट
सुरक्षित तरीके से तुलसी का सेवन आपको फायदे पहुंचा सकता है। आप अपनी अलग-अलग समस्या के लिए तुलसी का कई तरीकों से सेवन कर सकते हैं। आइए यहां आप इन तरीकों से तुलसी का सेवन करें:
टॉप स्टोरीज़
तुलसी की चाय
तुलसी का सेवन करने का सबसे आसान तरीका यह है कि इसे अपनी चाय में शामिल करें। तुलसी की चाय के लिए आप पानी में तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें। इसे 8 से 10 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद आप स्वाद के लिए इसमें शहद और नींबू भी मिला सकते हैं। इस चाय की सबसे अच्छी बात ये है कि यह कैफीन-फ्री है। यह आपकी प्रतिरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिनका ब्लड शुगर लेवल अधिक है। इसके अलावा, तुलसी की चाय आपका वजन घटाने में भी मदद करेगी।
तुलसी इन्फ्यूस्ड घी
सूखे तुलसी के पत्तों का उपयोग करके आप एक पाउडर बनाएं। अब, हर 2 चम्मच घी के लिए, एक चम्मच तुलसी पाउडर मिलाएं। आप हमेशा अपने स्वाद के अनुसार इनकी मात्रा को रख सकते हैं। फिर आप इसका जैसे चाहें, सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द को कम करने से लेकर पेट की समस्याओं का इलाज है नाभि में तेल लगाना
तुलसी का रस
एक कप पानी के लिए लगभग 10 से 15 तुलसी के पत्ते लें। अब आप इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं और एक ब्लेंडर में इन सभी को ब्लेंड कर लें। एक छलनी की मदद से इसके रस को छनें और इसका सेवन करें।
इस तरह आप पत्तियों को चबाने से बचें और सही तरीके से सेवन करें। तुलसी आपके लिए वास्तव में फायदेमंद हो सकती है।
Read More Article On Ayurveda In Hindi