जानें क्यों होती है गर्भवती को अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा

- गर्भावस्था के दौरान अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा।
- आयरन की कमी के कारण गर्भावस्था में होती है क्रेविंग।
- मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं।
- शुगर फ्री च्यूइंगम का इस्तेमाल करना भी कारगर रहता है।
गर्भावस्था में अचार, इमली और खट्टी चीजें खाने का दिल करता है। वहीं कुछ महिलाओं को डेयरी उत्पाद खाने का मन करता है तो कुछ को चॉकलेट खाने का। खाने-पीने की इन चीजों की तीव्र इच्छा या क्रेविंग होना बेहद आम है। लेकिन कई बार उनकी यह क्रेविंग इतनी अजीबोगरीब होती है जिनके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते। इसमें कई चीजें तो ऐसी भी होती हैं जो खाने योग्य ही नहीं होती हैं और अगर ऐसी चीजों का सेवन कर लिया जाए तो गर्भवती और उसके बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं।
गर्भावस्था के दौरान अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा को पिका कहते है। जोकी गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। ये शब्द लैटीन शब्दावली से लिया गया है। यह शब्द उस स्थिति को दर्शाता है, जब गर्भवती महिला को अजीब-अजीब सी चीजें खाने की इच्छा होती है। ये समस्या सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही नहीं होती, बल्कि छोटे बच्चों में भी यह समस्या सबसे ज्यादा नोटिस की जाती है।
गर्भावस्था में क्रेविंग क्यों होती है
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, आयरन की कमी के कारण गर्भवती में अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। इसके अलावा कुछ अध्ययनों से यह भी पता चला है कि शरीर में जिन चीजों की कमी होती है शरीर उन कमियों को दूर करने के लिए इंद्रियों को प्रेरित करता है। जिसके चलते अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए मन उतावला होता है।
कौन-कौन सी अजीबोगरीब चीजें खाने के लिए ललचता है मन?
गर्भावस्था में कई बार महिलाओं का मिट्टी, डिटर्जेंट, सिगरेट की राख, प्लास्टर, रेत, टूथपेस्ट, पत्थर, चारकोल, बेकिंग सोडा, कॉफी के बीज, पेंट, जली हुई माचिस की तिल्लियां और ऐसी ही दूसरी अजीबोगरीब चीजें खाने का मन करता है।
क्या बच्चे के लिए खतरनाक है ये चीजें
इनमें से कोई भी चीज ऐसी नहीं है जिसे खाने से बच्चे को फायदा हो। ये सभी चीजें मां और बच्चे दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं। ये गैर-खाद्य वस्तुएं शरीर में विटामिन और मिनरल के अवशोषण को रोक कर देती है जिससे शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। साथ ही इनके सेवन से शरीर में जहर फैलने का खतरा बना रहता है जो बच्चे और मां की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं।
क्या करें जब ऐसी क्रेविंग हो
अगर गर्भावस्था के दौरान आपको भी कुछ ऐसी ही चीजें खाने का मन कर रहा है तो ये कोई असमान्य बात नहीं है। ये बेहद सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन अपनी समस्या के बारे में डॉक्टर को सूचित करना चाहिए क्योंकि परेशान होने से बेहतर है कि आप डॉक्टर की सलाह से उन पोषक तत्वों को लेना शुरू कर दें जिनकी कमी की चलते आपको इन चीजों को खाने की इच्छा हो रही है।
अगर गर्भावस्था में अचानक से इन चीजों को खाने की इच्छा करने लगे तो खुद को दूसरी बातों और कामों में उलझाने की कोशिश करें। अगर फिर भी मन न माने तो शुगर फ्री च्यूइंगम का इस्तेमाल करना भी कारगर रहता है। इसके अलावा क्रेविंग के लिए गर्भवती पुदीने या तुलसी की पत्तियां भी चबा सकती हैं।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Pregnancy in Hindi

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Jan 21, 2016
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।