White Spot on Face Reasons: आजकल खराब खान-पान और जीवनशैली की वजह से अकसर लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग शारीरिक समस्याओं से परेशान हैं, तो कई लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। त्वचा से जुड़ी समस्याएं कई हो सकती हैं। इनमें मुहांसे, दाग धब्बे, ओपन पोर्स आदि शामिल हैं। कई लोगों को चेहरे पर होने वाल सफेद दाग धब्बों से भी परेशान होना पड़ता है। अगर लोग इन सफेद धब्बों को विटिलिगो समझ लेते हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई कारणों से चेहरे पर सफेद दाग धब्बे हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर सफेद दाग धब्बे क्यों होते हैं?
चेहरे पर सफेद दाग धब्बे क्यों होते हैं? - White Spots on Face Causes in Hindi
1. सोरायसिस
सोरायसिस की वजह से चेहरे पर सफेद दाग धब्बे हो सकते हैं। दरअसल, सोरासयसिस में व्हाइट ब्लड सेल्स त्वचा पर सूजन पैदा करती हैं। इससे स्किन सेल्स तेजी से गुणा होती रहती हैं और त्वचा पर दिखाई देने लगती हैं। इस स्थिति में चेहरे की स्किन ड्राई हो सकती है और सफेद दाग नजर आ सकते हैं। सिरोयसिस चेहरे पर सफेद धब्बे छोड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के काले निशान कैसे हटाएं? जानें 5 घरेलू उपाय
2. एक्जिमा
एक्जिमा एक स्किन डिसऑर्डर है। इस स्थिति में त्वचा पर सूजन हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर सफेद दाग हो सकते हैं। एक्जिमा की समस्या बच्चों को अधिक प्रभावित करती है। इस पर खुजली हो सकती है। एक्जिमा के दाग पीठ, चेहरे पर दिखाई दे सकते हैं।
3. पोषक तत्वों की कमी
कई मामलों में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर भी आपको चेहरे पर सफेद दाग धब्बे नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि शरीर में विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी होने पर चेहरे का रंग हल्का पड़ने लगता है। इसकी वजह से चेहरे पर सफेद दाग धब्बे दिखाई दे सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से इसे ठीक किया जा सकता है।
4. मिलिया
मिलिया के कारण भी त्वचा पर सफेद दाग दिखाई दे सकते हैं। इसमें चेहरे पर फोड़े हो जाते हैं और ये तरल पदार्थों से भर जाते हैं। जब से फोड़े त्वचा को बुरी तरह से प्रभावित कर देते हैं, तो चेहरे पर सफेद दाग धब्बे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे के डॉर्क स्पॉट्स (काले दाग-धब्बे) से पाना है छुटकारा, तो अपनाएं ये खास स्किन केयर रूटीन
5. सन स्पॉट्स
सन स्पॉट्स भी चेहरे पर सफेद दाग धब्बों का कारण हो सकते हैं। दरअसल, जब सूरज के संपर्क में अधिक रहा जाता है, तो इससे त्वचा अपना रंग खोने लगती है। इसकी वजह से सफेद दाग धब्बे हो सकते हैं। इसलिए अगर आप धूप में अधिक रहते हैं, तो सफेद दाग धब्बे होने का जोखिम अधिक बना रहता है।
6. लाइकेन स्क्लेरोसस
लाइकेन स्कलेरोसस भी एक त्वचा से संबंधित समस्या है। यह अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इस स्थिति में त्वचा का रंग लाल या सफेद नजर आ सकता है। साथ ही स्किन पतली भी दिखने लगती है। यह हार्मोनल बदलावों के कारण हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version