-1746017119429.webp)
Sleeping Position For Good Digestion In Hindi: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग पाचन प्रक्रिया के प्रभावित होने के कारण गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार पाचन से जुड़ी समस्या का कारण गलत तरीके से सोने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आइए नोएडा के मेट्रो अस्पताल के आंतरिक चिकित्सा सलाहकार, डॉ. अक्षय (Dr. Akshay Chugh, Consultant - Internal Medicine, Metro Hospital, Noida) से जानें अच्छे पाचन के लिए किस पोजिशन में सोना फायदेमंद है?
अच्छे पाचन के लिए किस पोजिशन में सोएं - What Position To Sleep In For Good Digestion In Hindi
डॉ. अक्षय के अनुसार, अच्छे पाचन के लिए बाईं तरफ सोना फायदेमंद है। इस पोजिशन में सोने से पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है, जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार आता है। इस अवस्था में सोने से पाचन के लिए जरूरी पेट का एसिड पेट में निचले हिस्से में ही रहता है। इससे एसिड रिफ्लक्स की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है। ऐसे में लेफ्ट पोजिशन में सोना पाचन के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, पीठ के बल सोना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, इससे मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं, लेकिन एसिड रिफ्लक्स की समस्या से परेशान लोगों के लिए इस पोजिशन में सोना नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बॉडी के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये 5 स्लीपिंग पोजीशन, अच्छी नींद और अच्छी सेहत के लिए जरूर अपनाएं
-1746017149137.jpg)
दाईं तरफ सोने से बचें
दाईं तरफ सोने से लोगों के पेट की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिसके कारण लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।
पाचन खराब होने पर क्या परेशानियां होती हैं? - What Problems Arise When Digestion Is Poor?
पेट में दर्द की समस्या
पाचन प्रक्रिया के खराब होने पर लोगों को पेट में दर्द और ऐंठन होने की समस्या हो सकती है। पेट में दर्द की समस्या कभी हल्की तो कभी ज्यादा हो सकती है। इसके कारण ज्यादातर लोग पेट खराब होने की समस्या भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: बेड के मुकाबले तख्त या चारपाई पर सोना क्यों है बेहतर
गैस और ब्लोटिंग की समस्या
पाचन प्रक्रिया के खराब होने पर लोगों को गैस और ब्लोटिंग होने की समस्या हो सकती है। पाचन खराब होने पर लोगों को पेट में गैस जमा होने और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
कब्ज या दस्त की समस्या
पाचन के खराब होने के कारण लोगों को कभी कब्ज और दस्त की समस्या हो सकती है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होने की समस्या होती है, जिसके कारण लोगों को शरीर में थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए कौन सा योग करना चाहिए?
पाचन तंत्र को मजबूती देने के लिए ताड़ासन, पवनमुक्तासन, धनुरासन, वज्रासन और ताड़ासन को करना फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को भी कई लाभ मिलते हैं।पाचन शक्ति कमजोर होने के क्या लक्षण हैं?
पाचन तंत्र के कमजोर होने पर लोगों को कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी, दस्त और निगलने में परेशानी होने जैसी परेशानी हो सकती है। इनको नजरअंदाज न करें।पाचन क्रिया खराब हो तो क्या करें?
पाचन क्रिया के खराब होने पर पर्याप्त पानी पिएं, नियमित वॉक करें, एक्सरसाइज करें, हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। इससे पाचन के साथ-साथ स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version