Doctor Verified

पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग ज्यादा प्रभावित होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Body Part Affected by Jaundice: पीलिया शरीर के कुछ अंगों को प्रभावित कर सकता है। इसमें मुख्य तौर पर लिवर को नुकसान पहुंचता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग ज्यादा प्रभावित होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में


Piliya se Sharir ka Kaun sa Ang Prabhavit Hota Hai: पीलिया एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को अपनी जीवन में कभी-न-कभी पीलिया रोग से जूझना पड़ता है। यह रोग तब होता है, जब त्वचा, आंखों का सफेद भाग और श्लेष्मा झिल्ली पीली हो जाती है। इसे हाइपरबिलिरुबिनमिया के रूप में भी जाना जाता है। वैसे तो पीलिया पूरे शरीर को प्रभावित कर देता है। पीलिया होने पर वजन कम होने लगता है। साथ ही, यह गंभीर थकान और कमजोरी का कारण भी बनता है। लेकिन पीलिया शरीर के अंगों को भी प्रभावित करता है। क्या आप जानते हैं पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?

पीलिया में शरीर का कौन-सा अंग प्रभावित होता है?- Which Body Part is Affected by Jaundice in Hindi

स्पर्श हॉस्पिटल के लीड कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. लोकेश एल.वी. बताते हैं, "पीलिया, मुख्य रूप से लिवर को प्रभावित करता है। यानी जब किसी व्यक्ति को पीलिया रोग होता है, तो उसके लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, ऐसा रक्त में बिलीरुबिन के संचय के कारण होता है। जब पीलिया बिगड़ता है, तो यह शरीर के कई अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।"

पीलिया रोग से प्रभावित होने वाले अंग

  • डॉ. लोकेश एल.वी. बताते हैं कि पीलिया से लिवर अंग सबसे अधिक प्रभावित होता है। वहीं, अगर रक्त में बिलीरुबिन का स्तर ज्यादा बढ़ जाता है, तो इससे शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं। 
  • पीलिया रोग होने पर लिवर के साथ ही, मस्तिष्क, किडनी और हृदय भी प्रभावित हो सकते हैं। यानी रक्त में बिलीरुबिन का अधिक स्तर, लिवर के साथ ही, अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 
  • अगर किसी हेपेटाइटिस या सिरोसिस वाले व्यक्ति को पीलिया रोग होता है, तो इससे लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पीलिया (जॉन्डिस) क्या है? जानें कारण, लक्षण और उपचार

पीलिया रोग होने पर अपनाएं ये टिप्स 

  • अगर आपको पीलिया रोग है, तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे लिवर को ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है।
  • पीलिया होने पर आपको शराब से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
  • अगर आप पीलिया रोगी है, तो बैलेंस डाइट लें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
  • आपको अपनी लाइफस्टाइल को भी हेल्दी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप रेगुलर एक्सरसाइज करें।
  • अपनी डाइट में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स जरूर शामिल करें। 

इसे भी पढ़ें- पीलिया रोग क्या है? डॉक्टर से जानें इस बीमारी के बारे में विस्तार से

अगर आपको त्वचा पर पीलापन, आंखों पर पीलापन, थकान और वजन कम जैसे लक्षणों का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। आपको इन लक्षणों को बिलकुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

Read Next

Visible Hand Veins Causes: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? डॉक्टर से जानें इसके 6 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version