Sat Sep 12, 2026 | 12:47 AM IST

गर्मी में बच्चों की मालिश किस तेल से करनी चाहिए? जानें 5 तेल जो नहीं होते गर्म, हड्डियां बनाते हैं मजबूत

Summer Massage Oil for Baby: बच्चों की मालिश के लिए आपको सही तेल का चुनाव करना जरूरी होता है। इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत बनती हैं। 

Best Oil for Baby Massage in Summer: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उनकी मालिश करना बहुत जरूरी होता है। बच्चों की नियमित मालिश से हाथों, पैरों में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। मालिश करने से पाचन सही रहता है, मल त्याग भी आसान बनता है। बच्चों की मालिश करने से उन्हें आराम मिलता है, नींद अच्छी आती है। बच्चों को तंदुरुस्त रखने, वजन बढ़ाने के लिए मालिश करना जरूरी होता है। मालिश करने से बच्चों या शिशु की मस्तिष्क की गतिविधियां भी बढ़ती है। वैसे तो शिशु की त्वचा के लिए कई तेल उपयोगी होते हैं, लेकिन आपको मौसम के अनुसार ही उनके लिए सही तेल का चुनाव करना चाहिए। चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में आप शिश की कौन-कौन से तेलों से मालिश कर सकते हैं।

coconut oil

1. नारियल का तेल (Coconut Oil for Baby Massage in Summer)

नारियल का तेल गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा को ठंडक मिलती है। नारिय के तेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे बच्चों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे त्वचा पर शीतल प्रभाव पड़ता है, साथ ही त्वचा में भी आसानी से समा जाता है। नारियल के तेल में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, ये बच्चे की त्वचा के लिए काफी अच्छे होते हैं। बच्चों को संक्रमण से बचाते हैं। शिशु की मालिश के लिए आप कोकोनट वर्जिन ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। शिशु के लिए नारियल तेल से मालिश करने से कई फायदे मिलते हैं।

2. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil for Baby Massage)

गर्मियों में शिशु की मालिश के लिए आप टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल बच्चों की त्वचा के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, इससे बच्चों की त्वचा का संक्रमण से बचाव होता है। साथ ही त्वचा को ठंडक भी मिलती है। इसके लिए आप टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे लें, इसमें कैरियर ऑयल मिलाएं और मालिश करें। रोजाना इस तेल से शिशु की मालिश करने से उनका शारीरिक विकास भी होगा।

इसे भी पढ़ें - शिशु के सिर पर इन 4 तेलों से करें रेगुलर मसाज, घने और मजबूत होंगे बाल

3. कैमोमाइल ऑयल 

गर्मियों में बच्चों को अकसर त्वचा पर चकत्ते या रैशेज हो जाते हैं। अगर आपके शिशु की त्वचा पर भी चकत्ते हैं, तो इस स्थिति में कैमोमाइल ऑयल से मालिश करना एक अच्छा ऑप्शन है। बच्चों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, ऐसे में कैमोमाइल ऑयल फायदेमंद होता है। इस तेल से मालिश करने से बच्चों की नींद से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

natural oil

4. चंदन का तेल

चंदन के तेल की तासीर बेहद ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इस तेल का उपयोग करना लाभकारी होता है। इस तेल से मालिश करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। चंदन के तेल से शिशु की मालिश करने से उन्हें काफी रिलैक्स महसूस होता है। नींद की समस्या भी दूर होती है। चंदन का तेल गर्मी की वजह से होने वाली स्किन रेडनेस, रैशेज से भी छुटकारा दिलाता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे त्वचा की सूजन कम करने में मदद मिलती है।  

इसे भी पढ़ें - बादाम तेल से मालिश करने से शिशुओं को मिलते हैं कई लाभ, जानें लगाने के तरीके

5. सरसों का तेल

वैसे तो सरसों के तेल से मालिश करने की सलाह सर्दियों में दी जाती है। लेकिन कुछ बच्चों को गर्मियों में भी सरसों का तेल नुकसान नहीं पहुंचाता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, ऐसे में गर्मियों में इस तेल से बच्चों की मालिश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

शिशु की मालिश करने से उनका विकास तेज होता है। मालिश करने के लिए तरह-तरह के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में ठंडे तेलों की शिशु की मालिश करना अधिक फायदेमंद होता है। इससे उनको ठंडक मिलती है, विकास भी होता है। लेकिन अगर आपके बच्चे या शिशु की त्वचा सेंसिटिव है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही सही तेल का उपयोग करें।

Read Next

क्‍या आपका बच्‍चा भी सोते समय बार-बार चौंककर उठ जाता है? जानें इसका कारण और सही उपचार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content