Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

क्‍या आपका बच्‍चा भी सोते समय बार-बार चौंककर उठ जाता है? जानें इसका कारण और सही उपचार

आपका बच्‍चा भी रात को अचानक से चौंककर उठ जाता है तो आपको कारण और उपाय जान लेना चाह‍िए 

कई बार बच्‍चे एक बार जाग जाएं तो दोबारा सो नहीं पाते हैं और इससे उनकी स्‍ल‍ीप‍िंग साइक‍िल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपका बच्‍चा भी रात को चैन से सो नहीं पाता है और अचानक से उठ जाता है तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आपको बच्‍चे की अचानक से चौंककर उठने की आदत को पहचानकर इसका उपाय अपनाना चाह‍िए। इस लेख में हम इस समस्‍या के कारण और उपायों पर बात करेंगे।

baby sleeping in hindi

image source:cdnparenting

6 माह और उससे कम्र उम्र वाले बच्‍चों के चौंक के उठने का कारण 

रात को चौंककर जाग जाने की स्‍थ‍ित‍ि नवजात श‍िशुओं और 6 महीने से कम उम्र के बच्‍चों में भी होती है। ऐसा इसल‍िए होता है क्‍योंक‍ि बच्‍चों की नींद बहुत कच्‍ची होती है। वे 40 से 50 म‍िनट सोने के बाद दोबारा जाग जाते हैं। आपका बच्‍चा उम्र बढ़ने के साथ सोने का तरीका सीख लेगा। कई बार बच्‍चे नैपी गीला करने के कारण भी जाग जाते हैं इसल‍िए आपको बच्‍चे को रात में चेक करते रहना चाह‍िए। 

इसे भी पढ़ें- स्टडी: बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों में बढ़ रहा ADHD बीमारी का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव

भूख और प्‍यास के कारण अचानक खुल सकती है बच्‍चे की नींद 

अगर आपके बच्‍चे को सही न्‍यूट्र‍िशन नहीं म‍िल रहा है तो भी हो सकता है क‍ि वो रात को अचानक चौंककर उठ जाए, भूख के चलते ऐसा होना सामान्‍य है, जैसे-जैसे बच्‍चे की उम्र बढ़ती है उसके आहार की मात्रा भी बढ़ती है ज‍िसका आपको पहले से ही ध्‍यान रखना है। अगर आपका बच्‍चा रात को अचानक उठ जाता है तो सबसे पहले चेक करें कहीं उसे भूख तो नहीं लग रही है।इसके अलावा आपको बच्‍चे के हाइड्रेशन का भी ख्‍याल रखना है, अगर बच्‍चे ने पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन नहीं क‍िया है तो भी उसकी नींद आधी रात में कभी भी खुल सकती है।    

बच्‍चे के चौंककर उठने का कारण (Why my child wake up suddenly)

newborn cry

image source:cdnparenting

अगर आपका बच्‍चा भी अचानक से चौंककर रात को उठ जाता है तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- 

  • अगर आपके बच्‍चे को चोट लगी है तो उसकी नींद अचानक रात में खुल सकती है।
  • मच्‍छर या कीड़े वाले कमरे में बच्‍चे सोते हैं तो उनकी सेहत के साथ नींद भी खराब हो सकती है। 
  • अगर बच्‍चा क‍िसी बात को लेकर मानस‍िक तनाव का श‍िकार है तो भी उसकी नींद बार-बार खुल सकती है।  
  • अगर बच्‍चे के पेट में दर्द होता है या उसे डकार न आने के कारण गैस की समस्‍या होती है तो भी नींद खुल सकती है। 
  • आपके बच्‍चे के दांत न‍िकलने वाले हों तो भी उसकी नींद खराब हो सकती है, 6 महीने की उम्र में दांत न‍िकलते हैं इस समय बच्‍चे बार-बार जाग जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए दालचीनी का प्रयोग कैसे करें? जानें इस्तेमाल का तरीका और फायदे

बच्‍चे के चौंककर उठने की समस्‍या को कैसे दूर करें? (How to help a child who wakes up suddenly) 

1. इंफेक्‍शन के कारण भी बच्‍चे की नींद रात में अचानक खुल सकती है, आपको बच्‍चे की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने के ल‍िए उसे फाइबर र‍िच फूड्स, व‍िटाम‍िन सी आद‍ि ख‍िलाना चाह‍िए। 

2. अगर आपका बच्‍चा छोटा है तो न‍ियम‍ित रूप से उसका डायपर चेक करें और बदलें भी, कोश‍िश करें क‍ि रात को डायपर न पहनाएं खासकर गर्मी के मौसम में क्‍योंक‍ि इससे डायपर रैश की समस्‍या हो सकती है।   

3. अगर बच्‍चे की नींद बार-बार खुल जाती है तो उसका कारण कमरे का तापमान भी हो सकता है, अगर आप गरम क्षेत्र में रहते हैं तो ख‍िड़की पर जाली लगाकर उसे खोलें ताक‍ि कमरा हवादार रहे।

4. आप बच्‍चे को समय पर उठाएं और सुलाएं ताक‍ि उसका रूटीन ठीक रहे, कई बार बच्‍चे देर से सोने के कारण रात में अचानक उठ जाते हैं और उनकी नींद खराब होती है। 

अगर आपका बच्‍चा हर घंटे जग जाता है और आपको ढूंढता है साथ ही रोता है तो आपको इस आदत पर गौर करना चाह‍िए। नींद खराब होने के पीछे के कारण का पता लगाएं और इलाज करवाएं।

main image source:cdnparenting

Read Next

सोते हुए बच्चे को दूध पिलाने के लिए इन तरीकों से जगाएं, समय पर दूध न पिलाने से हो सकते हैं ये नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 24, 2022 16:00 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content