Red vs White Guava: लाल या सफेद अमरूद, सेहत के लिए कौन सा है अधिक फायदेमंद?

Red vs White Guava in Hindi: मार्केट में गुलाबी और सफेद अमरूद मिलते हैं। लेकिन इन दोनों में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? जानें- 
  • SHARE
  • FOLLOW
Red vs White Guava: लाल या सफेद अमरूद, सेहत के लिए कौन सा है अधिक फायदेमंद?


Which is Better Red or White Guava in Hindi: सर्दियों के मौसम को ठंड के साथ ही खान-पान के लिए भी जाना जाता है। इस मौसम में मार्केट में तरह-तरह फल, सब्जियां आ जाते हैं। इसलिए सर्दियों में फिट और हेल्दी बने रहने के लिए आपको अपनी डाइट में सीजनल फलों को ही शामिल करना चाहिए। सर्दियों में अमरूद को भी काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि अमरूद दो वैरायटी में मिलती है। इसमें लाल और सफेद अमरूद शामिल है। ये दोनों दिखने में तो अलग-अलग होते हैं, लेकिन क्या लाल और सफेद अमरूद में कोई अन्य अंतर भी होता है? अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लाल या सफेद अमरूद में से सेहत के लिए अधिक फायदेमंद क्या होता है? या फिर लाल या सफेद अमरूद में से अधिक लाभकारी कौन सा होता है? तो चलिए, जानते हैं इसके बारे में- 

अमरूद के फायदे- Guava Health Benefits in Hindi

अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अमरूद में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी6, जिंक, कॉपर, कार्ब्स और फाइबर शामिल हैं। इसके अलावा अमरूद में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना अमरूद का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें, अमरूद खाने के फायदे-

  • अमरूद को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अमरूद खाने से पेट से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। 
  • कब्ज के लिए अमरूद काफी फायदेमंद होता है। अमरूद आंतों की सफाई करता है, इससे मल त्याग में आसानी होती है।
  • अमरूद ब्लड शुगर के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकता है। यानी डायबिटीज रोगी भी कम मात्रा में अमरूद का सेवन कर सकते हैं।
  • हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए भी अमरूद फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अमरूद का सेवन कर सकते हैं। अमरूद वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। 
  • अमरूद में विटामिन सी होता है। इसलिए अमरूद खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।

इसे भी पढ़ें- अमरूद खाने से दूर होती हैं पेट से जुड़ी ये 4 समस्याएं, जानें कैसे करें सेवन?


guava

कौन सा बेहतर सफेद या लाल अमरूद है?- Red vs White Guava Which is Better

लाल और सफेद अमरूद में सबसे बड़ा अंतर रंग का ही होता है। इसके अलावा इन दोनों का स्वाद भी अलग-अलग होता है। लाल और सफेद अमरूद सभी जगह नहीं पाए जाते हैं। कुछ जगह सफेद अमरूद पाए जाते हैं, तो कुछ जगह लाल अमरूद होते हैं। इतना ही नहीं पोषक तत्वों के मामलें में भी सफेद और लाल अमरूद के बीच अंतर किया जा सकता है। 

  • आपको बता दें कि लाल अमरूद में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है। लाल अमरूद में शुगर और स्टार्च की मात्रा कम पाई जाती है। लाल अमरूद में विटामिन सी भी होता है। साथ ही इसमें बीज कम होता है।
  • वहीं, सफेद अमरूद में स्टार्च, शुगर अधिक पाया जाता है। लाल अमरूद की तरह ही इसमें भी विटामिन सी पाया जाता है। सफेद अमरूद में बीज भी ज्यादा होते हैं। आपको बता दें कि सफेद अमरूद के गूदा में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक पाई जाती है।
  • वैसे तो आप लाल या सफेद अमरूद में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन आप अपने स्वाद के अनुसार लाल या सफेद अमरूद चुन सकते हैं। 
  • लाल या सफेद अमरूद में पोषक तत्वों की मात्रा में थोड़ा अलग होती है। अगर आपको शुगर या स्टार्च कम लेना है, तो लाल अमरूद खा सकते हैं। क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा कम पाई जाती है। 

इसे भी पढ़ें- खाली पेट अमरूद खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, कब्ज के लिए कारगर घरेलू उपाय

अमरूद कैसे खाएं?- How to Eat Guava in Healthy way in Hindi

  • अमरूद को लंबे समय तक काटकर न रखें।
  • आप अमरूद को काटकर इस पर नमक लगाकर खा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अमरूद को सलाद के रूप में खा सकते हैं।
  • अमरूद की स्मूदी बनाकर भी पिया जा सकता है।

आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए या फिर कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अमरूद को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप लाल या सफेद अमरूद में से कोई सा भी अमरूद खा सकते हैं। इन दोनों के पोषक तत्वों में भी ज्यादा अंतर नहीं है।

Read Next

सर्दी में कम पानी पीने से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें खुद को हाइड्रेटेड रखने के तरीके

Disclaimer