Fri Sep 11, 2026 | 09:45 PM IST

पालिया में करें इन 3 तरह के फलों का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

Fruits To Eat In Jaundice: पीलिया में फलों का सेवन करने से जल्दी इससे छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है, जानें पीलिया में कौन से फल खाने चाहिए।

Fruits To Eat In Jaundice: पीलिया होने पर अपने मरीज के खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। डॉक्टर इन दिनों पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की सलाह देते हैं, जिससे कि पीलिया से जल्द छुटकारा पाने और इसके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सके। पीलिया के मरीजों को डाइट में फल अधिक शामिल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि फलों में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, साथ ही कुछ फलों में कई औषधीय गुण और पानी की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे वह हानिकारक कणों से लड़ने, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही, शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। लेकिन लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि पीलिया होने पर किन फलों डाइट में शामिल करने से जल्द रिकवरी में मदद मिलती है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको पीलिया 3 तरह के फल बता रहे हैं, जिन्हें पीलिया रोगी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Fruits To Eat In Jaundice

पीलिया में कौन से फल खाने चाहिए- Fruits To Eat In Jaundice 

डायटीशियन गरिमा के अनुसार ताजे फल और सब्जियों फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और चयापचय के दौरान लिवर को पहुंचने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, साथ ही पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त करते हैं। यहां तक कि कुछ फलों में लिवर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और पीलिया से रिकवरी में मदद करते हैं इन फलों में शामिल हैं...

इसे भी पढें: सुबह पानी में उबालकर पिएं लौंग, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

1. खट्टे फल

इस तरह के फलों में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो ऐसे घटकों को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जो शरीर में बिलीरुबिन से जुड़े होते हैं। यह उनके स्तर को कम करते हैं। बिलीरुबिन के कारण ही शरीर में पीलापन फैलता है। नींबू, मौसमी, संतरा, आंवला आदि को डाइट में शामिल करने से बहुत फायदा मिलेगा।

2. एंटीऑक्सीडेंट्स रिच फल

ब्लूबेरी, क्रैन बेरी, पपीता, तरबूज आदि में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जिससे यह फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और उन्हें नष्ट करने में बहुत प्रभावी हैं। फ्री-रेडिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जो कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ाता है। साथ ही इन फलों को खाना से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। पीलिया में इनका सेवन करने से जल्द रिकवरी में मदद मिलेगी।

3. बेर

एनआईएच (NIH) के अनुसार बेर का सेवन करने से पीलिया के उपचार में बहुत मदद मिलती है। बेर का सेवन करने से विभिन्न तंत्रों के साथ बिलीरुबिन कम करने में मदद मिलती है। यह पीलिया से लड़ने में बहुत प्रभावी है।

इसे भी पढें: दूध में मिलाकर पिएं मखाना पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

यह भी ध्यान रखें:

इन फलों को पीलिया रोगी की डाइट में शामिल करने से जल्द रिकवरी में मदद मिल सकती है, लेकिन यह संतुलित आहार और डॉक्टर के उपचार का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। यह उपचार और सही डाइट के साथ ही आपको पीलिया से जल्दी रिकवरी में मदद करता है।

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

All Image Source: Freepik.com

Read Next

दूध में मिलाकर पिएं सिंघाड़ा पाउडर, सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 05, 2022 11:30 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content