
When Should You Avoid Exercise: आयुर्वेद के अनुसार व्यायाम या एक्सरसाइज हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और लंबे समय तक जीवित रहने के लिए एक बेहतरीन एक्टिविटी है। लेकिन एक्सरसाइज करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कुछ स्थितियों में अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे सेहत को फायदे से अधिक नुकसान पहुंच सकता है। आयुर्वेद के अनुसार एक्सरसाइज का पूर्ण लाभ तब तक प्राप्त नहीं किया जा सकता है, जब तक कि इसे सही तरीके से न किया जाए। आयुर्वेद व्यायाम को एक ऐसी गतिविधि मानता है, जो शरीर के अंदर हल्कापन लाती है और मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद करती है। यह दिमाग को एक्टिव करती है, फोकस बढ़ाती है और आपके शरीर को मजबूत बनाती है।
इस पेज पर:-
लेकिन अगर आप गलत तरीके से व्यायाम करते हैं, तो इसके सेहत पर कई गंभीर दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS Ayurveda) ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में व्यायाम के दौरान लोगों द्वारा की जाने वाली ऐसी 4 गलतियां शेयर की हैं, जिनसे बचा जाना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक्सरसाइज कब नहीं करनी चाहिए- When Should You Avoid Exercise In Hindi
1. शरीर की क्षमता से अधिक व्यायाम करना
आजकल लोग दिखावे के चक्कर में अपनी क्षमता से अधिक व्यायाम करते हैं, वजन भी अधिक उठाते हैं। जिससे कई बार वे चोटिल हो जाते हैं। लेकिन आयुर्वेद भी कहता है कि हमें व्यायाम के दौरान हमेशा अपनी आधी ताकत ही खर्च करनी चाहिए। अधिक व्यायाम करने से लंबे समय में टिश्यू को नुकसान पहुंचता है।
2. पेट भरा होने पर एक्सरसाइज न करें
जब आप भोजन के बाद एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे रक्त का बहाव पेरीफेरल या कंकाल की मांपेशियों में होने लगता है। जिसके कारण कई समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढें: ब्लड प्रेशर के मरीज करें इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास, कंट्रोल में रहेगा बीपी
View this post on Instagram
3. सोने से पहले
आयुर्वेद के अनुसार एक्सरसाइज एक वात दोष को बढ़ाने वाली एक्टिविटी है। अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे आपका दिमाग और शरीर एक्टिव हो जाता है। यह आपको लंबे समय तक जगाकर रख सकता है और नींद को प्रभावित कर सकता है। इससे सोने में तकलीफ और नींद के दौरान बेचैनी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढें: एक्सरसाइज करने के बाद हाथ में होने लगता है दर्द? इन टिप्स की मदद से पाएं राहत
4. जब आपको भूख लगी हो
जब आपको भूख लगती है, तो इस दौरान हमारे पेट में डाइजेस्टिव जूस बहुत सारे रिलीज होते हैं। अगर आप कुछ भी नहीं खाते हैं और पेट को खाली रखते हैं, तो इससे एसिड रिफल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय में यह कई अन्य पेट संबंधी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। ऐसे में एक्सरसाइज करना आपकी समस्याओं को अधिक बढ़ा सकता है।
अगर आप भी अक्सर व्यायाम के दौरान ये गलतियां करते हैं, तो आज से ही इनसे दूरी बना लें। नहीं, तो इससे सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
All Image Source: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
