ब्लड प्रेशर के मरीज करें इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास, कंट्रोल में रहेगा बीपी

Breathing Exercises for BP Patient: हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए करें इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास, मिलेगा फायदा।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: Mar 07, 2023 22:00 IST
ब्लड प्रेशर के मरीज करें इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास, कंट्रोल में रहेगा बीपी

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Breathing Exercises for BP Patient: असंतुलित खानपान और ख़राब जीवनशैली के कारण हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन की समस्या बहुत तेजी से लोगों में बढ़ रही है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। पहले हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं बढ़ती उम्र में देखने को मिलती थीं लेकिन अब युवाओं में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। गतिहीन जीवनशैली और कामकाज का बढ़ता प्रेशर, खानपान में गड़बड़ी के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा तेजी से बढ़ा है। ऐसे लोग जिनके परिवार में पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के मरीज हैं, उन्हें इस बीमारी का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में खानपान और जीवनशैली में सुधार करने के साथ कुछ एक्सरसाइज और योगासानों का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। हाई बीपी से बचने और इसे कंट्रोल करने के लिए आपको नियमित रूप से इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर में करें ये ब्रीदिंग एक्सरसाइज-  Breathing Exercises for High BP

ब्रीदिंग एक्सरसाइज सांस से जुड़ी एक्सरसाइज होती है। इसका अभ्यास करने से आपकी सांस कंट्रोल में होती है और इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आपको इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करना चाहिए-

1. सीतकारी प्राणायाम

सीतकारी प्राणायाम सांस के लिए बहुत फायदेमंद प्राणायाम है। इसका नियमित रूप से अभ्यास करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और स्ट्रेस कम होता है। इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं। इसके बाद मुहं के अंदर जीभ को तालु के पास ले जाएं। इसके बाद दांतों को आपस में मिला लें। अब सांस लें और कुछ समय के लिए रोकें। इसके बाद नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इस तरह से लगभग 10 से 15 बार इसका अभ्यास करें।

Breathing Exercises for BP Patient

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर में क्या करना चाहिए क्या नहीं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें हाई बीपी कंट्रोल करने के उपाय

2. कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम का रोजाना अभ्यास शरीर को निरोगी बनाने और विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और तनाव कम करने के लिए भी इसका अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। इसका अभ्यास करने के लिए सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठकर सांसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें।सांसों को बाहर छोड़ने या फेंकते समय पेट को अंदर की तरफ धक्का देना है। ध्यान रखें कि सांस लेना नहीं है क्योंकि उक्त क्रिया में सांस अपने आप ही अंदर चली जाती है।

3. साम वृत्ति

यह एक बहुत ही सरल सांस लेने की तकनीक है और यह कहीं भी किया जा सकता है। यह आपको आराम करने और शांत करने में मदद करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नीचे लाता है। सोने जाने से पहले ऐसा करें क्योंकि यह तब अधिक फायदेमंद होगा।

4. अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अनुलोम-विलोम प्राणायाम को नाड़ी शोधन प्राणायाम भी कहा जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं में भी फायदा मिलता है। अनुलोम-विलोम का अभ्यास करने से शरीर में खून का संचार भी सही ढंग से होता है। इसका अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में आ जाएं।अपने दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली और अंगूठे के सहारे नाक को पकड़ें। अब बाएं हाथ को घुटने के ऊपर रखें। इसके बाद एक नाक को बंद करके तेजी से गहरी सांस लें। अब धीरे-धीरे दूसरी नाक से सांस बाहर निकालें। अब दूसरी नाक को बंद करके यही प्रक्रिया उलटे तरफ से दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज करें अनार का सेवन, कंट्रोल में रहेगा बीपी

इन 4 ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इनका अभ्यास करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और तनाव को कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Disclaimer