एक्सरसाइज करने के बाद हाथ में होने लगता है दर्द? इन टिप्स की मदद से पाएं राहत

How To Reduce Hand Pain After Exercise:एक्सरसाइज करने के बाद कई बार हाथ के दर्द का अनुभव होता है। इन टिप्स की मदद से आसानी से दर्द को दूर कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक्सरसाइज करने के बाद हाथ में  होने लगता है दर्द? इन टिप्स की मदद से पाएं राहत


How To Reduce Hand Pain After Exercise: शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करना या जिम जाना बहुत आवश्यक होता है। नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर हेल्दी रहने के साथ कई बीमारियां भी आसानी से दूर होती है। कई बार लोग जिम में या फिर एक्सरसाइज करने के दौरान ज्यादा एक्सरसाइज या गलत पाश्चर के कारण हाथ में दर्द की शिकायत हो जाती हैं। ऐसे में ये कई लोग इस दर्द को दूर करने के लिए कई तरह के पेन रिलीवर जेल और क्रीम्स आदि का इस्तेमाल करने लगते हैं। ज्यादा इनका इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हाथ के दर्द को दूर करने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। ये टिप्स हाथ के दर्द को दूर करने में मदद करेगी और मसल्स को रिकवर भी करेंगी।   

हल्की मसाज

जिम या एक्सरसाइज करने के बाद अगर आप भी अपने हाथ में दर्द को महसूर कर रहे है, तो हाथ में हल्की मसाज करें। हल्की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और हाथ का दर्द भी दूर होता है। एक्सरसाइज करने के बाद मसाज करने से हाथ को काफी आराम मिलता है।

प्रोटीन का सेवन करे

कई बार एक्सरसाइज करने के बाद हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है। ऐसे में शरीर को राहत और हाथ के दर्द को दूर करने के लिए प्रोटीन का सेवन किया जा सकता है। प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियों का दर्द दूर होने के साथ थकान भी आसानी से दूर होगी।

hand pain

नींद

नींद की कमी के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का डर कई गुना बढ़ जाता है। ध्यान दें जब भी जिम या एक्सरसाइज करने के बाद रात को 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें। ऐसा करने से मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलेगी और थकान भी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस तरह लगाएं तेल, जड़ों को मिलेगा पोषण

गुनगुने पानी से नहाएं

एक्सरसाइज करने के बाद हाथ के दर्द को दूर करने के लिए गुनगुने पानी से भी नहाया जा सकता है। गुनगुने पानी से नहाने से ब्लड फ्लो तेज होता है और हाथ के दर्द से आराम मिलता है। गुनगुना पानी हाथ के दर्द को कम करने में मदद करता है।

क्षमता से ज्‍यादा भारी डंबल्‍स न उठाएं

कई बार फिटनेस के चक्कर में कई लोग अपने क्षमता से ज्यादा भारी डंबल्स उठाने लगते हैं, जिस कारण मांसपेशियों में खिंचाव हो जाता है। ऐसे में कोशिश करे कि क्षमता से ज्यादा अधिक भार न उठाएं। एक्सरसाइज करने से पहले फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

एक्सरसाइज करने के बाद हाथ के दर्द को दूर करने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर हाथ में ज्यादा दर्द हो, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

बुजुर्गों को जरूर करनी चाहिए ये 5 बैलेंसिंग एक्सरसाइज, शरीर का संतुलन बनाए रखने में मिलेगी मदद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version