Expert

इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है चक्रासन, जानें करने का तरीका और सावधनियां

नियमित रूप से चक्रासन का अभ्यास करने से आपको शरीर की कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है, जानें तरीका और सावधानी।
  • SHARE
  • FOLLOW
इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है चक्रासन, जानें करने का तरीका और सावधनियां

Chakrasana Benefits in Hindi: पूरी दुनिया में योग का प्रचार प्रसार करने के लिए और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शरीर को मन और आत्मा से कनेक्ट करने और शरीर को निरोगी रखने का सबे प्राचीन और प्रभावी साधन है। रोजाना सही ढंग से योगाभ्यास करने से आपका शरीर फिट रहता है और बीमारियां दूर होती हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर Onlymyhealth आपके लिए एक विशेष सीरीज लेकर आया है जिसमें हम आपको सुप्रसिद्ध योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से रोजाना 1 योगासन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आज योग दिवस के मौके पर आइए योग गुरु ग्रैंड मास्टर अक्षर से जानते हैं चक्रासन योग के फायदे, करने का तरीका और सावधानियां।

चक्रासन के फायदे (Chakrasana Benefits in Hindi)

चक्रासन को अंग्रेजी में व्हील पोज भी कहते हैं, इसका नियमित अभ्यास शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चक्रासन का अभ्यास करते समय शरीर की आकृति चक्र या व्हील की तरह से होती है। शरीर को टोन करने और लचीला बनाने के लिए चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। चक्रासन का नियमित रूप से अभ्यास करने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं-

इसे भी पढ़ें: फेफड़ों और छाती को मजबूत बनाने के लिए करें अर्ध चक्रासन योग, जानें अभ्यास का तरीका

Chakrasana Benefits in Hindi

1. आंखों के लिए फायदेमंद चक्रासन का अभ्यास

चक्रासन का रोजाना अभ्यास करने से आपकी आंखों की क्षमता और सेहत में सुधार होता है। रोजाना इस योगासन का अभ्यास करने से आंख की रोशनी बढ़ती है। बढ़ती उम्र की वजह से आंख की रोशनी कमजोर होने लगती है और मोतियाबिंद जैसी गंभीर बीमारियां शुरू हो जाती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। 

3. पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। पाचन और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में गैस की समस्या आदि को दूर करने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: अस्थमा समेत इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है धनुरासन का अभ्यास, जानें तरीका और सावधानियां

4. तनाव और अवसाद में बहुत फायदेमंद

तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं अब लोगों के जीवन का एक हिस्सा बन गयी हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास करना बहुत फायदेमंद होता है। मानसिक समस्याओं में योगासनों का रोजाना अभ्यास करना बहुत फायदेमंद होता है।

Chakrasana Benefits in Hindi

5. फेफड़ों के लिए बहुत उपयोगी

प्रदूषित हवा में सांस लेने और स्मोकिंग करने की वजह से लोगों के फेफड़ों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। कोरोना वायरस इन्फेक्शन ने भी लोगों के फेफड़ों को कमजोर किया है। फेफड़ों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद होता है। 

6.  रीढ़ की हड्डी और कमर के लिए फायदेमंद

रीढ़ की हड्डी और कमर से जुड़ी समस्याएं गलत पोश्चर में बैठने की वजह से लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना चक्रासन का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

चक्रासन का अभ्यास करने का तरीका (Chakrasana Steps in Hindi)

चक्रासन का अभ्यास करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें- 

  • सबसे पहले किसी साफ और हवादार जगह पर योगा मैट बिछाकर लेट जाएं।
  • इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ें और पैर को फर्श पर मजबूती से रखें।
  • इसके लिए शुरुआत में किसी का सपोर्ट ले सकते हैं।
  • अब अपनी हथेलियों को अपने कानों के बगल में रखते हुए उंगलियों को आगे करें।
  • गहरी सांस लेते हुए हथेलियों और पैरों पर दबाव डालें और शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इसके बाद सिर को धीरे से पीछे की तरफ जाने दें और गर्दन को आराम से रखें।
  • अपने शरीर के पूरे वजन को समान तरीके से शरीर के चार अंगों के बीच रखें।
  • इस स्थिति में थोड़ी देर रहें और फिर वापस सामान्य मुद्रा में आएं।

चक्रासन के अभ्यास से जुड़ी सावधानियां (Chakrasana or Wheel Pose Precautions in Hindi)

किसी भी योगासन के अभ्यास के दौरान उससे जुड़ी सावधानियों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आपको पीठ या रीढ़ की हड्डी में चोट या कोई अन्य समस्या है तो सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और जब तक आपको डॉक्टर की अनुमति न मिले इसका अभ्यास न करें। इसके अलावा जिन लोगों को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भी इस योगासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

(All Image Source - Freepik.com)

Read Next

अस्थमा समेत इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है धनुरासन का अभ्यास, जानें तरीका और सावधानियां

Disclaimer