
भारत में नाश्ते में लोग कई प्रकार की चीजों को खाना पसंद करते हैं। यहां हर क्षेत्र में अलग-अलग रेसिपी और व्यंजन बनाए जाते हैं। पर सर्दियों का नाश्ता, गर्मियों की तुलना में अलग होता है। दरअसल, गर्मियों में हमें पेट को ठंडा रखने वाली चीजों को नाश्ते में खाना चाहिए तो, सर्दियों में हमें शरीर को गर्म करने वाली चीजों को खाना चाहिए। ऐसे में हमें हाई प्रोटीन, कैलोरी और ओमोगा-3 से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन जहां दिन भर शरीर में एनर्जी पैदा करते हैं वहीं, ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स सर्दियों में मूड बूस्टर की तरह काम करते हैं। ये हमें लो फील करने से बचाते हैं। इस तरह आपको अपने दिन भर के रूटीन और काम काज के अनुसार नाश्ते का चुनाव करना चाहिए।

सर्दियों में खाएं शरीर को गर्मी देने वाला नाश्ता-What to eat in breakfast in winters
1. थुकपा (नूडल्स)
थुकपा एक इंडो-तिब्बती नूडल सूप है जिसमें एक स्वादिष्ट शोरबा होता है और यह गरमा गरम नूडल्स आपको गर्म और आरामदायक महसूस करने में मदद करती है। नेपाली थुकपा मसालेदार होता है और ये सब्जियों और गरम मसाले के साथ मिला कर बनाया जाता है। नूडल सूप सर्दियों में के लिए एक हेल्दी और हल्का नाश्ता है। साथ ही बच्चे भी इस नूडल्स को बहुत पसंद करेंगे और चाव से खाएंगे।
2. पनीर भुर्जी और पराठा
शाकाहारियों के लिए शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करना एक कठिन काम होता है। इसे पूरा करने का एक तरीका है पनीर। पनीर से आप भुर्जी बना सकते हैं और पराठे के खा सकते हैं। आप पनीर भुर्जी में अपनी मनपसंद सब्जियां शामिल कर सकते हैं और रोटी या परांठे के साथ इसका स्वाद खा सकते हैं। ये लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद कर सकता है।
3. मूंग दाल के पराठे
मूंग दाल के पराठे और दही बहुत ही टेस्टी नाश्ता है। इसे बनाना काफी आसान होता है और ये शरीर में लंबे समय तक के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं। साथ ही मूंग दाल के पराठे को आप आसानी से पचा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : अमरूद कब खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें अमरूद से जुड़े 5 सवालों के जवाब
4. मसाला आमलेट
मसाला आमलेट प्रोटीन से भरपूर फूड है। दरअसल, अंडा प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर होता है। ये नाश्ते के लिए परफेक्ट फूड है। आप आमलेट में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी मिला सकते हैं। साथ ही आप इसमें अपने पसंद के मसाले मिला कर भी खा सकते हैं।
5. बेसन चीला
बेसन प्रोटीन का एक और बेहतरीन स्रोत है। इससे बनने वाला चीला पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। आप बेसन के चीले को पुदीने की चटनी के साथ खा सकते हैं। ये दिन भर आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने में मदद करता है और आपको हेल्दी रखता है।
6. इडली सांभर
इडली सांभर कार्ब्स, प्रोटीन, फैट, फाइबर और विटामिन और खनिजों का कॉम्बो है। ये बहुत ही हेल्दी नाश्ता है और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। ये पेट के लिए हल्का भी होता है और शरीर को पूरी तरह से एनर्जी भी देता है।

इसे भी पढ़ें : एक अंडे में कितना प्रोटीन होता है? जानें अंडे में मौजूद खास पोषक तत्व, जिनके कारण ये माना जाता है हेल्दी
7. उपमा और डोसा
दक्षिण-भारतीय खाने की विशेषता ये होती है कि ये हेल्दी होते हैं।ये शरीर को पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करते हैं। आप इसे सांभर के साथ खा सकते हैं, जो एक और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर करी है। साथ ही नाश्ते में डोसा खाने के फायदे भी कई हैं।
8. तिल का पीठा
तिल पिठा एक असमिया मिठाई है। यह एक तरह का पैनकेक है जो तिल और गुड़ से भरा होता है चूंकि गुड़ सर्दियों के लिए एक सुपरफूड है इसलिए आप इस खास मिठाई को प्रेम से खा सकते हैं। साथ ही तिल खाने के फायदे कई हैं। तो, आप मीठे के रूप इस व्यंजन को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
इस तरह आप इन तमाम फूड्स को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। ये जहां खाने में हेल्दी हैं वहीं बनाने में भी आसान है। साथ ही इसकी गर्म तासीर शरीर सर्दियों में आपके शरीर को गर्मी प्रदान करने का काम करती है।
all images credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version