ढीले-लटके स्तनों (Breast) को टाइट करने के लिए खाएं ये 6 चीजें, आएगी कसावट

Foods for Breast Tightening: अगर आपके ब्रेस्ट ढीले, लटके हुए हैं, तो आप कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे स्तन टाइट बनेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
ढीले-लटके स्तनों (Breast) को टाइट करने के लिए खाएं ये 6 चीजें, आएगी कसावट

What to Eat for Breast Tightening: टाइट, सुडौल और आकर्षक स्तन महिलाओं की खूबसूरती और अच्छी पर्सनैलिटी पर चार चांद लगा देते हैं। जबकि ढीले, लटके हुए ब्रेस्ट महिलाओं के कॉन्फिडेंस लेवल को कम कर देते हैं। साथ ही इसका असर उनकी पर्सनैलिटी पर भी पड़ता है। यही वजह है कि जिन महिलाओं के स्तन ढीले या छोटे होते हैं, वे इन्हें टाइट बनाने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। लेकिन आप चाहें तो अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके भी स्तनों को टाइट और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। 

तो चलिए विस्तार से जानते हैं स्तनों को टाइट बनाने के लिए कौन-कौन से फूड्स खाने चाहिए-

1. सीड्स (Seeds)

सीड्स या बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा सीड्स ढीले-लटके हुए स्तनों को भी टाइट करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, सीड्स एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ाते हैं। इससे ढीले स्तन मजबूत और टाइट बन सकते हैं। आप कद्दू, सूरजमुखी या अलसी के बीजों का सेवन कर सकती हैं।

2. नट्स (Nuts or Dry Fruits)

सीड्स की तरह की नट्स भी ढीले स्तनों को टाइट बनाने में मदद कर सकते हैं। नट्स में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइटोस्टेरॉल होता है। ये सभी पोषक तत्व स्तन सेल्स का निर्माण करते हैं, साथ ही ऊतकों के विकास को भी बढ़ावा देते हैं। इसके लिए आप बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट आदि खा सकती हैं। नट्स लटके हुए स्तनों को टाइट बनाते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी अच्छी बनती है, स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 जड़ी-बूटियां, स्तन बनेंगे सुडौल और टाइट

3. फैटी फिश (Fatty Fish)

मछली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। स्तनों को टाइट बनाने के लिए भी आप फैटी फिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसके लिए आप सैल्मन, सार्डिन और टूना मछली खा सकती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है। मछली स्तनों के ऊतकों के विकास को बढ़ाते हैं, पूरे शरीर को त्वचा में कसाव पैदा करते हैं. गर्भावस्था के बाद अकसर स्तन लटकने लगते हैं, फैटी फिश स्तनों को हमेशा टाइट रखने में मदद कर सकते हैं।

4. सौंफ (Fennel for Breast Health)

सौंफ ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाता है। साथ ही स्तनों के आकार को बढ़ाने में भी सौंफ कारगर हो सकता है। सौंफ में एनेथोल, फोटो एनेथोल और डाय एनेथोल होता है। ये सभी तत्व स्तनों के विकास को बढ़ावा देते हैं। साथ ही बस्ट को ऊपर उठाने, टाइट बनाने में भी मदद कर सकते हैं।

5. अजमोद (Celery for Breast Tightening)

अजमोद ढीले स्तनों को टाइट और सुडौल बनाने में मदद कर सकता है। यह स्तनों को ढीला होने से भी बचाता है। अजमोद में एपिजेनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो ब्रेस्ट में तेजी से कोशिकाओं का निर्माण करवाता है। इसके सेवन से आप आकर्षक स्तन वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज रात में खाएं ये 5 चीजेंपा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, मिलेगा लाभ

6. बीन्स (Beans for Breast Tightening)

बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। बीन्स में प्रोटीन, फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह एक सुपर फूड है। बीन्स गर्भावस्था के बाद स्तनों के ढीलेपन को रोकने में मदद करते हैं। बीन्स खाने से स्तनों की मसल्स मजबूत और टाइट बनती हैं। साथ ही ब्रेस्ट टिश्यू का भी स्वस्थ निर्माण होता है।

अगर आपके ब्रेस्ट भी ढीले हो गए हैं, लटकते हुए महसूस होते हैं तो इसके लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। ये फूड्स ब्रेस्ट सेल्स और टिश्यू के निर्माण में मदद करते हैं। साथ ही मसल्स भी मजबूत बनती हैं। इससे स्तन टाइट, सुडौल और आकर्षक बनते हैं।

Read Next

बच्चों के लिए विटामिन ए क्यों जरूरी है? जानें इसके लिए कौन सी चीजें खानी चाहिए

Disclaimer