आज के समय में बच्चों को छोटी उम्र से ही कई सारी एक्टिविटीज करनी पड़ती हैं। पढ़ाई से लेकर खेलकूद और तकनीक में भी पेरेंट्स अपने बच्चों को सबसे आगे देखना चाहते हैं। ऐसे में बच्चों को उचित पोषण प्रदान करना बेहद जरूरी हो जाता है। उन्हें सही पोषण के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने वाले खाद्य पदार्थ जरूर खिलाएं। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानिसक सक्रियता के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ऐसे ही पोषक तत्वों में से एक है विटामिन ए। विटामिन ए बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, साथ ही उनकी आंखों की रोशनी के लिए भी बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन ए उनके आंतरिक अंगों को सुचारु रूप से काम करने में भी सहयोग करता है। यह कोशिकाओं की मरम्मत और निर्माण में भी सहायक हो सकता है। आइए बच्चों के लिए विटामिन ए के फायदे और स्रोत आहार के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बच्चों के लिए विटामिन ए के फायदे (Vitamin A Benefits for Kids)
1. बढ़ते हुए बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकता है।
2. शरीर के सेल्स और टिश्यू के विकास और निर्माण के लिए विटामिन ए काफी उपयोगी हो सकता है।
3. विटामिन ए बच्चों के रेटिना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आंखों की रोशनी ठीक करने और बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
4. यह बच्चे की अंदरूनी प्रक्रियाओं को तेज बनाता है और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।
5. यह हड्डियों और दांतों के विकास में भी मदद करता है।
इसे भी पढें- आपकी सेहत के लिए काफी जरूरी है विटामिन ए, जानें किस तरह है आपके लिए फायदेमंद
टॉप स्टोरीज़
विटामिन ए के लिए बच्चों को खिलाएं ये चीजें
1. बच्चे के शरीर में विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन ए के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इसके अलावा लाल या नारंगी रंग के फलों का सेवन भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
2. गाजर में भी भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन भी बेहद फायदेमंद होता है। सलाद या अन्य तरीकों से आप बच्चे को गाजर खिला सकते हैं।
3. विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप बच्चों को रोजाना दूध जरूर पीने को दें। दूध से बनी अन्य चीजें जैसे पनीर, दही और अंडे का सेवन भी उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपके बच्चे को नॉनवेज पसंद है, तो आप उन्हें मछली और कॉड लिवर ऑयल भी खिला सकते हैं। इससे उन्हें अन्य कई पोषक तत्व मिल सकते हैं।
(All Image Credit- Freepik.com)