Sat Sep 12, 2026 | 02:43 AM IST

Expert

सेब ठंडा होता या गर्म? जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

What To Avoid After Eating Apple: सेब खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, जानें सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए  

हम सभी सेब खाने के फायदों से अच्छी तरह परिचित हैं। सेब जितना खाने में स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सेब पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज के साथ ही विटामिन सी, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंड्स मौजूद होते हैं। यह न सिर्फ शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं, बल्कि कई गंभीर रोगों को भी आपसे दूर रखते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

वैसे तो सेहत के लिए सेब कई तरह से फायदेमंद होते हैं। लेकिन सेब खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो सेब खाने के बाद कुछ फूड्स का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे 4 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन आपको सेब खाने के तुरंत बाद करने से बचना चाहिए।

आइए पहले जानते हैं सेब की तासीर कैसी होती है- Apple Properties In Hindi

सेब ठंडा होता है या गरम? बहुत से लोग अक्सर यह पूछते हैं कि सेब की तासीर ठंडी होती है या गर्म होती है? डाटीशियन गरिमा के अनुसार सेब की तासीर ठंडी होती है। यही कारण है कि आयुर्वेद सुबह के समय सेब खाने की सलाह नहीं देता है। सेब की तासीर ठंडी होने के कारण यह शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। इसलिए सेब के साथ में या बाद में फूड्स का चुनाव बहुत ध्यानपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

Apple Properties And Foods to Avoid After Eating apple

इसे भी पढें: रात में खजूर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

सेब खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए-  Foods To Avoid After Eating Apple In Hindi

1. भूलकर भी न पिएं पानी

डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर आप सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इससे पेट का पीएच लेवल प्रभावित होता है। इससे पाचन में गड़बड़, आंत में सूजन और अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही त्वचा पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या भी हो सकती है।

2. मूली का न करें सेवन

सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। इसलिए जब आप सेब के साथ में या बाद में मूली का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में कफ बढ़ता है। यह आपकी पाचन अग्नि को प्रभावित करता है और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। साथ कुछ मामलों में इससे त्वचा पर चकत्ते की भी हो सकते हैं।

3. दही के सेवन से बचें

मूली की तरह ही दही का प्रभाव भी ठंडा होता है। इसके सेवन से भी शरीर में कफ बढ़ता है और पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं।

ये भी देखें:

4. खट्टे फल न खाएं

खट्टे फलों जैसे आंवला, नींबू, संतरा आदि का सेवन सेब खाने के बाद या साथ में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है, जिससे पेट या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इससे कब्ज, अपच और, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

5. अचार से करें परहेज

खट्टे फलों की तरह सेब खाने के बाद अचार का सेवन करने से भी पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ता है और पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।

इसे भी पढें: पेट को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं ये 5 पोषक तत्व, जानें इनके स्रोत

डायटीशियन गरिमा के अनुसार आपको सेब खाने के बाद कम से आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए और बाकी चीजों का सेवन कम से कम 2 घंटे बाद करना चाहिए।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

हाई ब्लड प्रेशर में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 13, 2022 20:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content