Doctor Verified

ट्विन प्रेग्नेंसी के दौरान किन चीजों को करने से बचना चाहिए? जानें डॉक्टर से

ट्विन प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा कॉन्शस रहना चाहिए। अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करना सही नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ट्विन प्रेग्नेंसी के दौरान किन चीजों को करने से बचना चाहिए? जानें डॉक्टर से

What Should Be Avoided During Twin Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी अपने आप में कई तरह के चैलेंज के साथ आती है। हर गर्भवती महिला को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ता है क्यांकि उन्हें अपने साथ-साथ अपने बच्चे की सेहत की भी फिक्र होती है। विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान सही लाइफस्टाइल और खानपान की सही आदतों को फॉलो करना जरूरी है। वहीं, अगर किसी महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो जाए, तो उन्हें बिना देरी किए अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर किसी महिला ने ट्विंस कंसीव किए हैं, तो उन्हें अपने सेहत की और भी ज्यादा फिक्र करनी चाहिए। इन दिनों उन्हें क्या करना है और क्या नहीं, इस संबंध में भी बारीक नजर रखनी चाहिए। अगर आपने हाल ही में ट्विंस कंसीव किए हैं और आपको नहीं पता है कि आपको क्या नहीं करना है, तो जानने के लिए वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की दी हुई सलाह पर अमल करें।  

बहुत कम ज्यादा बहुत खाना- Eat Too Little Or Eat Too Much

Eat Too Little Or Eat Too Much

अगर आपने ट्विंस कंसीव किया है, तो सबसे पहली अपनी डाइट का ध्यान रखें। आपको सिर्फ इसी बात का ध्यान नहीं रखना है कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं, बल्कि कितना खाना है इस पर भी फोकस करना है। विशेषज्ञों की मानें, तो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा भूख लगती है। लेकिन, कुछ महिलाएं जरूर से कम खाती हैं या फिर कुछ महिलाएं जरूरत से ज्यादा भोजन कर बैठती हैं। दोनों ही स्थिति सही नहीं है। आपको चाहिए कि जब भी भूख लगे, तो आप कुछ न कुछ जरूर खाएं और पौष्टिक चीजों का ही सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: जुड़वा बच्‍चे क्यों होते हैं? गायनेकोलॉजिस्‍ट से जानें प्रेगनेंसी में इसके लक्षण

पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना- Become Dehydrated

नॉर्मल डिलीवरी के पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। जब आपकी बॉडी हाइड्रेट रहती है, तो शरीर में ब्लउ सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। इससे नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएं बढ़ती हैं। वहीं, अगर बॉडी डिहाइड्रेट रहे, तो डिलीवरी में जटिलताएं बढ़ने की आशंकाएं बनी रहती हैं। आपके साथ इस तरह की समस्या न हो, इसलिए जब भी प्यास लगे, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पूरे दिन किसी तरह किसी फ्लूड डाइट का इनटेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें: गर्भ में जुड़वां बच्चे होने पर बढ़ जाती हैं मां की मुश्किलें, हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

ओवर एक्सरसाइज करना- Over Exercise

Over Exercise

कहते हैं कि एक्सरसाइज करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है। यह बात सही भी है। लेकिन, प्रेग्नेंसी के दौरान आप किस तरह की एक्सरसाइज कर रही हैं, कितने लंबे समय तक कर रही हैं और प्रेग्नेंसी के दौरन किस तरह की दिक्कतें हो रही हैं, ये सब बातें बहुत मायने रखती हैं। कुछ महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएं बढ़ाने के लिए ओवर एक्सरासइज कर बैठती हैं। ट्विंस प्रेग्नेंसी के दौरान ऐसा किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। ओवर वर्कआउट करने से शरीर की गर्मी बढ़ जाती है, जो हार्ट, ज्वाइंट्स और मांसपेशियों पर स्ट्रेस पैदा कर सकती है। यह सही नहीं है।

पालतू जानवरों के आसपास रहना- Being Around Pets

वैसे, तो हमारे यहां पेट्स पालने का ट्रेंड हाल के सालों में बहुत ज्यादा बढ़ा है। यह भी सच है कि पेट्स मूड को बेहतर रखने में मदद करते हैं। लेकिन, ट्विंस प्रेग्नेंट महिलाओं को पेट्स से दूर रहना चाहिए। खासकर पेट्स को जिस जगह रखा जाता है, उससे दूर रहना जरूरी है। ध्यान रहे, ट्विंस प्रेग्नेंसी कंसीव करने वाली महिलाएं शरीर से काफी कमजोर होती हैं। अगर वे जानवरों के आसपास रहेंगी, तो उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्यसाएं घेर सकती हैं।

image credit: freepik

Read Next

ड‍िलीवरी के बाद 1 साल तक मह‍िलाओं को क‍िन सावधान‍ियों का ख्‍याल रखना चाह‍िए? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer