Doctor Verified

कम दिनों का पीरियड साइकिल है Short Luteal Phase, डॉक्टर से जानें क्यों होती है ये समस्या

पीरियड्स के दौरान ल्यूटियल फेज शॉर्ट होना कई गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है। जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
कम दिनों का पीरियड साइकिल है Short Luteal Phase, डॉक्टर से जानें क्यों होती है ये समस्या


What Is Short Luteal Phase: हर महिला के लिए पीरियड्स साइकिल रेगुलर होना बहुत जरूरी है। पीरियड्स लेट आना या डेट से पहले आना, ब्लीडिंग कम होना या बहुत ज्यादा होना, पैन ज्यादा होना ऐसी समस्याएं हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हर महिला के लिए पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग हो सकती हैं। लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी हैं जिन पर हर किसी को ध्यान देना जरूरी है। पीरियड्स में ल्यूटियल फेज शॉर्ट होना भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ पूजा गोयल से।

01 - 2025-02-09T154651.540

पहले जानें ल्यूटियल फेज क्या है? Short Luteal Phase In Periods

यह पीरियड्स साइकिल में आने वाला एक फेज होता है, जो ओव्यूलेशन से शुरू होकर मेंस्ट्रुअल फेज तक खत्म होता है। ये 12 से 15 तक रहता है। लेकिन अगर ल्यूटियल फेज 10 दिन से कम हो जाता है, तो इसे शॉर्ट या डिफेक्ट ल्यूटियल फेज कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस ओव्यूलेशन प्रक्रिया को कैसे करता है प्रभावित, डॉक्टर से जानें

ल्यूटियल फेज पर ध्यान देना क्यों जरूरी है?

ल्यूटियल फेज मेंस्ट्रुअल साइकिल का अहम फेज होता है। इस फेज के दौरान बॉडी में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है जिससे यूट्राइन लाइनिंग मोटी होती है। यूट्राइन लाइनिंग एग के फर्टिलाइज और ग्रोथ के लिए जरूरी होती है।

ल्यूटियल फेज डेफिशिऐंसी क्या है?

  • ल्यूटियल फेज डेफिशिऐंसी तब होती है, जब ल्यूटियल फेज दस दिन से भी ज्यादा कम हो जाता है। ल्यूटियल फेज शॉर्ट होने से प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल भी कम हो जाता है। इससे यूट्राइन लाइनिंग पतली हो जाती है और एग फर्टिलाइज और इसकी ग्रोथ नहीं हो पाती है। इसके कारण महिला को कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है।
  • ल्यूटियल फेज डेफिशिऐंसी के कारण इंफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। इसके कारण कंसीव करने में मुश्किल आ सकती है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने में मिसकैरेच हो सकता है।
  • ल्यूटियल फेज शॉर्ट होने के कारण पीरियड्स साइकिल के बीच कई बार स्पॉटिंग हो सकती है। इस कारण कई बार पीरियड्स मिस भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ओव्यूलेशन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, कंसीव करने में मिलेगी मदद

शॉर्ट ल्यूटियल फेज होने के क्या कारण होते हैं?

  • शॉर्ट ल्यूटियल फेज यानी ल्यूटियल फेज डेफिशिऐंसी शरीर में चल रही कुछ समस्याओं के कारण हो सकती है-
  • अगर किसी को थायराइड डिसऑर्डर जैसे हाइपोथायरायडिज्म या हाइपर थायराइडिज्म है, तो उसे भी यह समस्या हो सकती है।
  • जिन महिलाओं को पीसीओडी या पीसीओएस है। इसके अलावा, जिन्हें एंडोमेट्रियोसिस है, उन्हें भी यह समस्या हो सकती है।
  • अगर पेशेंट की एज 40 से अधिक है या तनाव ज्यादा रहता है, इसके कारण भी ल्यूटियल फेज शॉर्ट हो सकता है।
  • जिन महिलाओं का वजन बहुत ज्यादा है या ओवर एक्सरसाइज करती हैं, उन्हें भी इसका खतरा हो सकता है।
  • लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना ल्यूटियल फेज क्या है। साथ ही, अगर ल्यूटियल फेज शॉर्ट होता है, तो इससे कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

मास्टाल्जिया (स्तन में दर्द) की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कितने प्रकार हैं

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version