What is Mastalgia in Hindi: महिलाओं में ब्रेस्ट से जुड़ी कई समस्याएं है, जो न सिर्फ उनके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि जान के जोखिम को भी बढ़ा सकती हैं। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट सीस्ट, ब्रेस्ट में दर्द, स्तनपान के दौरान होने वाली समस्याएं आदि होती है, जो उनके ओवरऑल हेल्थ पर असर डालता है। ऐसे में महिलाओं को कई बार अपने स्तनों में दर्द महसूस होता है। कभी-कभी ये दर्द कम तो कभी थोड़ा ज्यादा हो सकता है। स्तनों में दर्द (breast pain in hindi) की समस्या वैसे तो आम होती है, लेकिन अगर ये बढ़ जाए तो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। स्तन में दर्द की समस्या को मास्टल्जिया कहा जाता है। आइए धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के हेड इंटरनल मेडिसिन के डॉ. गौरव जैन से जानते हैं मास्टल्जिया क्या है और ये कितने टाइप के होते हैं?
मास्टाल्जिया क्या है? - What is Mastalgia in Hindi?
डॉ. गौरव जैन के अनुसार, "ब्रेस्ट में दर्द या मास्टाल्जिया एक आम स्थिति है, जो दुनियाभर में 77% महिलाओं को उनकी लाइफ में किसी न किसी समय या रूप में प्रभावित करती है। यह समस्या इतनी आम है कि इसे बीमारी के बजाय एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है। हालांकि, कई महिलाओं के लिए मास्टलगिया परेशान करने वाला होता है, लेकिन यह आमतौर पर स्तन कैंसर या अन्य किसी ब्रेस्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है। कुछ महिलाओं को ओव्यूलेशन या पीरियड के दौरान स्तनों में दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही, यह समस्या मेनोपॉज (breast pain during menopause) या प्रेग्नेंसी के दौरान भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेस भी बन सकता है स्तनों में दर्द का कारण? जानें एक्सपर्ट की राय
टॉप स्टोरीज़
मास्टाल्जिया के प्रकार - Types of Mastalgia in Hindi
मास्टाल्जिया यानी स्तन में दर्द की समस्या आम हो सकती है, लेकिन हर महिला में इसका अनुभव भी अलग-अलग हो सकता है। डॉ. गौरव जैन के अनुसार ब्रेस्ट में दर्द के आमतौर पर 2 प्रकार होते हैं।
1. साइक्लिकल
साइक्लिकल, मास्टाल्जिया का सबसे आम प्रकार है, और यह पीरियड साइकिल के साथ बदलता रहता है, पीरियड साइकिल के शुरूआत में तेज होता है और पीरियड्स आने पर कम हो जाता है। यह आमतौर पर 30 और 40 साल की उम्र की महिलाओं में पेरिमेनोपॉज के दौरान ज्यादा होता है। साइक्लिकल के कारण आपके दोनों ब्रेस्ट में फैल सकता है और तेज दर्द की समस्या बढ़ सकती है, जिसके कारण आपको कभी-कभी अंडरआर्म में भी दर्द का अनुभव हो सकताहै।
इसे भी पढ़ें: क्या ब्रेस्ट में दर्द का कारण PCOS भी हो सकता है? जानें डॉक्टर से
2. नॉन-साइक्लिकल
नॉन-साइक्लिकल मास्टाल्जिया का दूसरा प्रकार है, जो आमतौर पर 40 और 50 की उम्र की महिलाओं में होता है, लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है। यह आमतौर पर महिलाओं के एक ब्रेस्ट में दर्द की समस्या होती है, जिसमें निप्पल के पीछे, स्तन के बाहरी किनारे और ब्रेस्ट के अंदर की ओर होता है। इस समस्या में महिलाओं के ब्रेस्ट में जलन या चुभन हो सकती है।
निष्कर्ष
ब्रेस्ट में दर्द का कारण मास्टल्जिया हो सकता है, जो आमतौर महिलाओं में सामान्य होता है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स, मेनोपॉज, प्रीमेनोपॉज और ओव्यूलेशन के समय होती है। लेकिन, अगर आपको बार-बार ब्रेस्ट में दर्द हो या फिर बहुत तेज दर्द हो तो इस समस्या को नजरअंदाज न करें और तुंरत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik