Yoga in Snow: योग और बर्फ को मिलाकर बनता है स्नोगा (Yoga+Snow=Snowga) जो कि एक तरह का फिटनेस ट्रेंड है जो लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इस माह 21 जून को विश्व योग दिवस (World Yoga Day 2024) मनाया जाएगा। योग दिवस के अवसर पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं, स्नोगा नाम के नए ट्रेंड के बारे में जो सुनने में कुछ अलग लगता है। लेकिन इस समय जब स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी चल रही है, तो लोग अक्सर पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी बर्फीले पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां जाकर स्नोगा को जरूर ट्राई करें। इस लेख में हम आपको बताएंगे स्नोगा को करने का तरीका और इसके फायदे व नुकसान। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।
बर्फ में योग करने का ट्रेंड है स्नोगा- Yoga in Snow is Snowga
हम सब जानते हैं कि योग करने से शरीर फिट बनता है। लेकिन लोग इसे बोरिंग समझकर नहीं करते। योग को मनोरंजन के साथ करेंगे, तो मन लगेगा और यह फिट रहने का भी एक अनोखा तरीका है। करोड़ों साल पहले योगी या साधु, तपती गर्मी या बर्फीले क्षेत्र में तपस्या और ध्यान किया करते थे। साधु-महात्मा हिमालय पर जाकर ध्यान किया करते थे। इसी प्रथा का मार्डन वर्जन है स्नोगा। स्नोगा मतलब योगा और स्नो यानी स्नोगा।
बर्फ में कौन से योग करें?- Yoga Poses in Snow
सामान्य योग के मुकाबले, स्नोगा को प्रैक्टिस करना मुश्किल होता है क्योंकि ठंडी हवाओं में आसन को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। बर्फ में आप सभी योगासन नहीं कर सकते। बर्फीले इलाकों में सूर्य नमस्कार, हस्त मुद्रा और प्राणायम किया जा सकता है। बर्फ में योग करना चाहते हैं, तो उत्थित हस्त पादंगुष्ठासन, ताड़ासन, वीरभद्रासन, उत्कटासन और गरुड़ासन आदि भी ट्राई कर सकते हैं। ब्रीदिंग एक्सरसाइज की बात करें, तो बर्फ में कुम्भक प्राणायाम, कपालभाति आदि ट्राई कर सकते हैं।
स्नोगा के फायदे- Snowga Benefits in Hindi
- चुनौतीपूर्ण वातावरण में योग का अभ्यास करने के लिए जागरूकता और एकाग्रता की जरूरत होती है, जिससे ध्यान की भावना बढ़ती है।
- स्नोगा को बर्फ वाले इलाके में करने के कारण कुछ नया करके खुशी मिलती है और तनाव कम होता है।
- बाहर योग का अभ्यास करने से प्रकृति के साथ गहरा संबंध बनता है, जिससे मन में शांति का आभास होता है।
- स्नोगा की शारीरिक और मानसिक चुनौतियों को पार करने से मानसिक मजबूती और सहनशीलता का निर्माण होता है।
स्नोगा करने का सही तरीका- How to Do Snowga
- स्नोगा करने के लिए एक शांत स्थान चुनें।
- ऊंचे पहाड़ पर जाने से बचें, आरामदायक स्थान चुनकर योग करें।
- शरीर के तापमान को धीरे-धीरे बढ़ाने के लिए वार्म-अप से शुरू करें।
- गर्म रहने के लिए लेयरिंग करें, लेकिन ऐसी कपड़े पहनें जो मूवमेंट को न रोकें।
- सुरक्षित स्थान चुनें, मौसम की स्थिति पर भी गौर करें और उचित फुटवियर का इस्तेमाल करें।
- ओवरएक्सर्शन या हाइपोथर्मिया से बचने के लिए अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें।
स्नोगा के नुकसान- Snowga Side Effects
- असमान और फिसलन भरी बर्फ की सतह के कारण योग करने में मुश्किल हो सकती है।
- बर्फीले क्षेत्र में ज्यादा देर रहने से सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- सामान्य तौर पर योग करते समय हम आरामदायक कपड़े पहनते हैं लेकिन स्नोगा करते समय अगर जरूरी गर्म कपड़े नहीं पहनेंगे, तो ठंड लग सकती है।
- ज्यादा मुश्किल योग करने से बर्फ में फिसलने की आशंका बढ़ जाती है और आप चोटिल हो सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version