Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

नॉर्मल डिलीवरी के लिए महिला का वजन कितना होना चाहिए? जानिए डॉक्टर से

हर प्रेग्नेंट महिला के लिए यह एक बड़ा सवाल होता है कि डिलीवरी के दौरान, उनका वजन कितना होना चाहिए? इस संबंध में जानें डॉक्टर की राय।

How Much Should Pregnant Women Weigh For Normal Delivery in Hindi: महिलाएं जब कंसीव करती हैं, तो बहुत सारी बातों का ध्यान रखा जाता है। इसमें खानपान, जीवनशैली, एक्सरसाइज आदि सब शामिल हैं। इसके अलावा, अच्छी और बुरी आदतें भी इसमें शामिल होती हैं। महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान इतनी सावधानी बरतती हैं कि वे अपने बच्चे के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही हर चीज करती है। वह यह सब इसलिए करती है ताकि स्वस्थ बच्चे का जन्म हो, उसे भविष्य में किसी तरह की परेशानियां न आएं। लेकिन क्या कभी आपने इस ओर गौर किया है कि डिलीवरी के दौरान आपका वजन कितना होना चाहिए ? शायद नहीं। आमतौर पर महिलाएं इस बारे में नहीं सोचती हैं। यही कारण है कि उन्हें यह पता नहीं चलता है कि डिलीवरी के दौरान वे अंडरवेट हैं या ओवर वेट? इस संबंध में हमने शारदा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की यूनिट हेड, प्रोफेसर और वरिष्ठ सलाहकार डॉ रुचि श्रीवास्तव से डिटेल में बात की। पेश है, महत्वपूर्ण जानकारी।

Pregnant Women Weigh For Normal Delivery

डिलीवरी के समय महिला का वजन

आजकल चूंकि, हर चीज प्लान के अनुसार चलती है। इसलिए महिलाएं भी अपने करियर और दूसरी प्रॉयोरिटी के बाद ही बेबीज प्लान करते हैं। जब आप इसकी तैयारी करें, उसी दौरान अपना वजन मेजर कर लें। दरअसल, प्रेग्नेंसी से पहले आपको अपना वजन पता होना चाहिए। तभी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि डिलीवरी के समय आपका वजन सामान्य है या नहीं। आपका वजन बीएमआई के अनुसार होना चाहिए। बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स। यह आपकी हाईट और वेट के अनुसार तय होगा। अपना बीएमआई जानने के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ सकती है प्रेग्नेंट महिलाओं की परेशानी, इन 5 बातों को फॉलो कर रखें सेहत का ध्यान

प्रेग्नेंसी के दौरान कितना वजन बढ़ता है

अगर आपने सामान्य बीएमआई होने पर बेबी कंसीव किया है, तो यह महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है। जहां तक यह सवाल उठता है प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का कितना वजन होता है, तो यह बात अलग-अलग महिलाओं की सेहत पर निर्भर करता है। फिर भी कम से कम वजन बढ़ने की बात करें, तो आमतौर पर गर्भवती महिलाओं का पहली तिमहा में मुश्किल से एक किलो वजन बढ़ता है। वहीं, अगली तिमाही यानी चौथे, पांचवे और छठे महीने में करीब 5 किलो वजन बढ़ने की संभावना रहती है। आखिरी तिमाही में प्रेग्नेंट महिला का लगभग 5 से 6 किलो वजन बढ़ता है। इस तरह देखा जाए, तो इस पूरी जर्नी के दौरान गर्भवती महिला का 10 से 11 किलो वजन जरूर बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ जाती है कि प्रेग्नेंट महिलाओं की ये 4 समस्याएं, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

वजन कब बनती है समस्या

जब तक महिला का वजन उसकी प्रेग्नेंसी की वजह से बढ़ता है, तब तक उसका स्वास्थ्य सही माना जाता है। अगर स्थिति इससे अलग हुई यानी जब प्रेग्नेंसी की बजाय उसका अपना बॉडी वेट बढ़ने लगे, तो इससे डिलीवरी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, जब महिला का वजन बढ़ता है, तो वह ओबेसिटी का शिकार हो जाती है। इससे उसकी डिलीवरी में जटिलताएं पैदा हो सकती हैं, जैसे बीपी असंतुलित हो जाता है। यही नहीं, अगर महिला डिलीवरी के दौरान ओवर वेट है, तो बच्चे को जन्म के बाद भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

आप रखें इन बातों का ध्यान (Important Tips)

  • महिलाओं को अपना बीएमआई पता होना चाहिए। 
  • उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि प्री प्रेग्नेंसी के समय उनका वजन कितना था। 
  • अगर पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी में 10-12 किलो वजन बढ़ रहा है, तो इसे सामान्य माना जा सकता है।
  • अगर प्रेग्नेंसी के दौरान 12 किलो से ज्यादा वजन बढ़ रहा है, महिलाओं को अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • बढ़ते वजन की वजह से अगर स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

image credit: freepik

Read Next

वजाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद है योनि मसाज, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2023 18:18 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content