
Weight Loss Tips for Women in Their Thirties: 30 की उम्र के बाद अक्सर महिलाएं अपने खानपान और लाइफस्टाइल का ठीक से ध्यान नहीं दे पाती। क्योंकि इस समय तक अधिकतर महिलाएं अपनी पर्सल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बहुत बिजी होती है। जिस कारण इस उम्र में महिलाएं अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए टाइम नहीं निकाल पाती। ऐसे में उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। जिससे कई बार बीमारियां होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में 30 की उम्र के बाद इन टिप्स को अपनाकर आसानी से वजन घटा सकते हैं।
शुगर से बचें
वजन को कम करने के लिए महिलाओं को मीठा खाने से बचना चाहिए। क्योंकि मीठा खाने या पीने से वजन तेजी से बढ़ता है और डायबिटीज होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। मीठा खाने से बैली फैट भी तेजी से बढ़ता है। मीठे में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
फल और सब्जियों का सेवन
शरीर को हेल्दी रखने और वजन को नियंत्रित रखने के लिए 30 के बाद महिलाओं को मौसमी फल और सब्जियों का सेवन नियमित करना चाहिए। इनको खाने से फाइबर मिलता है और वजन भी नहीं बढ़ता है। सब्जियों को उबालकर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
एक्सरसाइज करें
30 की उम्र के बाद महिलाओं को वजन कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से फिट रहने में मदद मिलती है। नियमित एक्सरसाइज करने से मूड फ्रेश रहेगा और बैली फैट भी कम होगा। वजन कम करने के लिए पुश अप, रस्सी कूदना और रनिंग आदि करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए खाएं ये 5 फल
अच्छी नींद लें
जी हां, भरपूर नींद लेने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। कई बार 30उम्र के बाद महिलाएं काम में इतना बिजी हो जाती है, कि उनकी नींद पूरी नहीं होती। ऐसे में नींद की कमी से तनाव बढ़ने के साथ वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
हाइड्रेट रहे
सही मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन भी नियंत्रित रहता है। पानी पीने से बीमारियों का खतरा भी कई गुना कम होता हैं। सही मात्रा में पानी पीने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
30 की उम्र के बाद महिलाओं को वजन कम करने के लिए इन टिप्स का सहारा ले सकती है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन टिप्स को अपनाएं।
All Image Credit- Freepik