Ways To Prevent Typhoid In Monsoon: मानसून का मौसम चिलचिलाती गर्म से राहत, तो देता है लेकिन अपने साथ कई तरह की मौसमी बीमारियां लेकर भी आता हैं। मानसून आने पर वायरल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह मौसम बैक्टीरिया के विकास के लिए अनुकूल होता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम के साथ टाइफाइड की समस्या भी हो सकती है। टाइफाइड बुखार एक प्रकार का इंफेक्शन है, जो साल्मोनेला टाइफी और साल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरिया के कारण उत्पन्न होता है। यह दूषित पानी और दूषित भोजन के सेवन से फैल सकता है। जब इन दूषित चीजों का सेवन करते हैं, तो टाइफाइड की समस्या हो जाती है। यह बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करने के साथ पाचन अंगों और खून से पित्ताशय के बाद अन्य अंगों में चलें जाते हैं। टाइफाइड होने पर बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, ठंड लगना और दस्त जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर समय पर टाइफाइड का इलाज न किया जाएं, तो शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। मानसून में इसके फैलने के चांसेज कई गुना बढ़ जाते है। ऐसे में मानसून में टाइफाइड से बचने के लिए क्या करें। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
पका हुआ भोजन खाएं
मानसून में टाइफाइड से बचने के लिए अच्छे से पके हुए भोजन का सेवन करें। भोजन बनने के उपरांत ही इसे खा लें क्योंकि कई बार लंबे समय तक भोजन रखें रहने से भी उसमें बैक्टिरिया पनप सकते हैं। साथ ही भोजन बनाते समय भी साफ-सफाई का विशेष तौर पर ख्याल रखें।
टॉप स्टोरीज़
हैंडवॉश
मानसून में बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर हैंडवॉश करते रहें। हैंडवॉश करने से मौसमी बीमारियां कम होती है। खाना खाने से पहले और बाद में किसी अच्छे हैंडवॉश से हाथ धोएं। वहीं खाना बनाने से पहले और बाद में भी हैंडवॉश करें। ऐसा करने से टाइफाइड से बचा जा सकता है।
साफ पानी पिएं
मानसून में पानी में भी कई तरह के बैक्टीरिया हो जाते हैं। इन बैक्टीरिया से शरीर को नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए बोतलबंद या उबला हुआ पानी ही पिएं। साथ ही घर के आसपास पानी जमा भी न होने दें। क्योंकि कई बार इस पानी में भी कई तरह के मच्छर हो सकते हैं। इस कारण शरीर में बीमारियां फैल सकती है।
इसे भी पढ़ें- Eye Flu: आई फ्लू क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज
कचरे को ठीक से फेंके
टाइफाइड फैलने का मु्ख्य कारण बैक्टीरिया ही होते है। ऐसे में मानसून के दिनों में कोशिश करें कि घर के कूड़ें को ज्यादा दिन तक घर पर जमा न होने दें। उसका निपटारा जल्दी से करें। कूड़ा रखने के लिए ढ़के हुए कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया फैलने का खतरा कम होगा।
वैक्सीन लगवाएं
टाइफाइड से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना भी बेहद जरूरी होता है क्योंकि इस वैक्सीन से टाइफाइड से बचा जा सकता है। डॉक्टर से सलाह लेकर इस वैक्सीन को लगवा सकते हैं। साथ ही टाइफाइड से बचने के लिए हाइजीन का विशेष तौर पर ख्याल रखें।
मानसून में टाइफाइड से बचने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, टाइफाइड होने पर डॉक्टर को दिखाकर ही दवाई का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik