Ways To Lower Belly Fat In Your 40s: 40 की उम्र तक अक्सर महिलाएं घर और ऑफिस के काम में बिजी हो जाती है। जिस कारण एक्सरसाइज पर कम ध्यान दे पाती है। कई बार अनियमित जीवनशैली के कारण महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। इसी के साथ जीवनशैली में बदलाव, हार्मोनल संतुलन और पेरिमेनोपॉज के लक्षणों के कारण बैली फैट तेजी से बढ़ने लगता हैं। बैली फैट के कारण महिलाओं को बहुत सी ड्रैसेज नहीं आती है और आत्मविश्वास भी कमजोर होता है। लगातार बढ़ते वजन के कारण कई बीमारियों होने का खतरा भी बढ़ता हैं। ऐसे में महिलाओं को 40 की उम्र के बाद वजन कम करने और बैली फैट को कंट्रोल करने के लिए कुछ तरीकों को फॉलो करना चाहिए। इन तरीकों के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
फाइबर का सेवन
40 की उम्र के बाद वजन घटाना और बैली फैट कम करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में डाइट में फाइबर के सेवन से भूख को कम किया जा सकता है। फाइबर पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा करता है। डाइट में फाइबर के सेवन के लिए जई, बीन्स, दाल, फल और सब्जियों का सेवन किया जा सकता हैं।
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट शरीर के लिए हानिकारक होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने के साथ बैली फैट बढ़ता है। इसके नियमित सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ता हैं। ऐसे में इनके सेवन से बचें। यह वजन को बढ़ाते हैं।
फल और सब्जियां
बैली फैट कम करने के लिए डाइट में हरी सब्जियों और फलों को अवश्य शामिल करें। यह कैलोरी में कम होने के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इन चीजों के सेवन से पेट की चर्बी कम होने के साथ कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कैसे करें? जानें 4 तरीके
एक्सरसाइज
बैली फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज बैली फैट को कम करने के साथ मांसपेशियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम अवश्य करें। एक्सरसाइज नियमित करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है।
तनाव
तनाव से कोर्टिसोल हार्मोन का स्राव हो सकता है, जो पेट में वसा के भंडारण को बढ़ावा दे सकता है, जिससे बैली फैट बढ़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि तनाव न लें। तनाव को मैनेज करने के लिए योग, ध्यान और एक्सरसाइज भी की जा सकती है।
नींद
कम नींद लेने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में रात को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। कम नींद की वजह से तनाव बढ़ता है और चिड़िचिड़ापन भी रहता है। कम नींद की वजह से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का अधिक निर्माण होता है, जिससे बैली फैट बढ़ता है।
40 की उम्र में बैली फैट कम करने के लिए इन तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, इन तरीकों को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik