
मस्सा (wart) शरीर पर कहीं-कहीं काले रंग का उभरा हुआ मांस का छोटा दाना होता है। चिकित्साविज्ञान के मुताबिक यह एक प्रकार का चर्मरोग है। इनका आकार सरसों अथवा मूँग के दानों जैसा होता है। कभी-कभी ये बड़े आकार के भी होते हैं। यह प्रायः हाथों और पैर पर होता है किन्तु शरीर के अन्य अंगों पर भी हो सकता है। मस्से विषाणु संक्रमण से पैदा होते हैं। प्रायः 'मानव पेपिल्लोमैविरस' नामक विषाणु की कोई प्रजाति इसका कारण होती है। लगभग दस प्रकार के मस्से होते हैं। कई बार मस्से खुद ही ठीक हो जाते हैं और कई बार लंबे समय तक त्वचा पर बने रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्दन पर जमीं गंदगी को सिर्फ 20 मिनट में दूर करता है ये उपाए

मस्सों से निजात पाने के उपाय
1. बेकिंग सोडा और अरंडी के तेल को रात में मस्सों लगाकर सो जाइए, ऎसा करने से मस्से धीरे-धीरे मस्से समाप्त हो जाते हैं।
2. मस्सा दूर करने के घरेलू नुस्खे। रूई में नींबू का रस निचोड़ें और इसे मस्से पर लगा दें। कुछ देर बाद इसे पानी से साफ करें। लगातार दो-तीन सप्ताह तक ऎसा करने पर आप महसूस करेंगे कि मस्सा गल चुका है।
3. खट्टे सेब लेकर उनका जूस निकाल लीजिए और उसको दिन में कम से कम तीन बार मस्से की जगह पर लगाइए। इस जूस को नियमित रूप से लगाने पर आप पाएंगे कि मस्से धीरे-धीरे झड़ रहे हैं और तीसरे सप्ताह तक लगभग समाप्त हो जाएंगे।
4. आलू का प्रयोग करने से भी मस्से समाप्त होते हैं। आलू को छीलकर काट लीजिए, उसके कटे हुए हिस्से को मस्सों पर रगडिए, ऎसा करने से कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाते हैं।
5. मस्से को समाप्त करने के लिए प्याज भी फायदेमंद है। एक प्याज को लेकर उसके रस को दिन में एक बार नियमित रूप से लगाने से मस्से समाप्त होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Skin Care In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version