Tue Oct 27, 2026 | 05:41 AM IST

विटामिन ई कैप्सूल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं?

Vitamin E Capsule for Breast Enlargement: ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके स्तनों को सुडौल बनाने में मदद करता है।
विटामिन ई कैप्सूल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं?विटामिन ई कैप्सूल से ब्रेस्ट कैसे बढ़ाएं?

Vitamin E Capsule for Breast Growth: बड़े, सुडौल और टाइट ब्रेस्ट महिलाओं की खूबसूरत चार चांद लगा देते हैं। वहीं छोटे और ढीले ब्रेस्ट साइज महिलाओं के कॉम्फिडेंस लेवल को कम कर देते हैं। ऐसे में अकसर महिलाएं अपने स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए तरह-तरह के क्रीम, दवाइयों और तेल का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं कुछ महिलाएं तो ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए इंजेक्शन भी लेती हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ विटामिन ई कैप्सूल की मदद से भी स्तनों का आकार बढ़ा सकती हैं। आप घर पर ही विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग कैसे करें?- How to Use Vitamin E Capsules for Breast Enlargement

अगर आप ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहते हैं, तो विटामिन ई कैप्सूल को कई तरीकों से इस्तेमाल में ला सकते हैं। आप विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग साधारण तौर पर कर सकते हैं। या फिर इसे किसी अन्य पदार्थ के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल का यूज करने से आपके ब्रेस्ट साइज का आकार थोड़ा बढ़ सकता है। 

विटामिन ई और अंडा

  • ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का उपयोग दही और अंडे के साथ मिलाकर कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप एक चम्मच अंडे का पीला हिस्सा लें। इसमें 2-3 विटामिन ई कैप्सूल का जेल डालें। 
  • अब इसमें आधा चम्मच दही भी मिलाएं।
  • इस पेस्ट को एक साथ मिक्स करें और अपने स्तनों पर लगा लें।
  • इस पेस्ट को स्तनों पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। 
  • इसके बाद ठंडे पानी से अपने स्तनों को धो लें। 
  • आप इस पेस्ट को रोजाना स्तनों पर अप्लाई कर सकते हैं।
  • रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपको अपने स्तनों के आकार में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलने लगेगा।
  • इस पेस्ट को निप्पल पर लगाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए अलसी के बीज होते हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल के 3 तरीके


Vitamin E Capsules for Breast EnlargementVitamin E Capsules for Breast Enlargement

विटामिन ई कैप्सूल का सेवन

आप अपने स्तनों का साइज बढ़ाने के लिए विटामिन ई सप्लीमेंट का सेवन भी कर सकते हैं। विटामिन ई लेने से ब्रेस्ट साइज के आकार में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। लेकिन बहुत अधिक विटामिन ई सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए। अधिक विटामिन ई स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

विटामिन ई कैप्सूल जेल से मालिश करना

  • अगर आप सिर्फ विटामिन ई कैप्सूल जेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो भी कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप 5-6 विटामिन ई कैप्सूल लें। 
  • इनका जेल निकाल लें। 
  • अब इस जेल से सर्कुलर मोशन में अपने स्तनों की मसाज करें।
  • रोजाना सुबह और रात को विटामिन ई कैप्सूल से मालिश करने से आपको स्तनों का साइज बढ़ सकता है।
  • लेकिन विटामिन ई कैप्सूल के जेल को निप्पल पर लगाने से बचना चाहिए।
  • अगर आपके स्तनों का आकार भी छोटा है, या ढीले हैं, तो आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल का यूज करने से आपके स्तनों के आकार में वृद्धि हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 जड़ी-बूटियां, स्तन बनेंगे सुडौल और टाइट

स्तनों के लिए विटामिन ई के फायदे-Vitamin E Benefits for Breast in Hindi

स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं विटामिन ई कैप्सूल भी लाभकारी होता है। विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने से त्वचा सॉफ्ट और मुलायम बनती है। साथ ही स्तनों में ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से स्तनों के आकार में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। साथ ही विटामिन ई ढीले और लटके हुए स्तनों में कसाव लाता है। 

Read Next

→ प्रेगनेंसी में ब्रेस्ट से निकलता है पानी? जानिए कारण और बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 08, 2022 08:55 IST

    Published By : Anju Rawat