
Vitamin B5 Deficiency: हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसा ही एक जरूरी न्यूट्रिएंट है विटामिन-बी5। विटामिन-बी5 की मदद से शरीर, खाने को एनर्जी में बदलता है। विटामिन-बी5 को पैंटोथेनिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है। हमें हार्ट की बीमारियों से बचाने, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी बढ़ाने, एक्ने से बचाव करने, त्वचा को नमी देने जैसे कामों के लिए, विटामिन-बी5 जरूरी माना जाता है। कई बार कुपोषण, हेल्दी डाइट न लेना या जेनेटिक कारणों के चलते, शरीर में विटामिन-बी5 की कमी (Vitamin B5 Deficiency) हो जाती है। विटामिन-बी5 की कमी होने पर, थकान, बेचैनी, सिर दर्द, पेट दर्द, दस्त, मतली, हाथ-पैरों में जलन और सुन्नपना आदि लक्षण महसूस होते हैं। विटामिन-बी5 की कमी को सप्लीमेंट्स और आहार की मदद से दूर किया जा सकता है। ऐसे कई फल हैं, जिनमें विटामिन-बी5 पाया जाता है। ज्यादातर लोग फलों को आसानी से डाइट में शामिल कर लेते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, आज हम आपको विटामिन-बी5 से भरपूर 5 फलों (Vitamin B5 Rich Fruits in Hindi) के बारे में बताएंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. एवोकाडो- Avocado
एवोकाडो में करीब 1.389 mg विटामिन-बी5 पाया जाता है। एवोकाडो खाने से विटामिन-बी5 की दैनिक जरूरत का 14 प्रतिशत शरीर को मिलता है। एवोकाडो में विटामिन-बी6, विटामिन-ई, विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। एवोकाडो खाने से, शरीर को-
- एनर्जी मिलती है
- बीपी कंट्रोल होता है
- वजन घटाने में मदद मिलती है
- आंखों का स्वास्थ्य बेहतर होता है
- पेट की चर्बी कम होती है
- हार्ट की बीमारियों से बचाव होता है
2. केला- Banana
केले में करीब 0.334 mg विटामिन-बी5 होता है। केला खाने से शरीर को विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन आदि पोषक तत्व मिलते हैं। हाजमे के लिए, केला खाना फायदेमंद माना जाता है। केला खाने से, पाचन तंत्र को बेहतर बनाया जा सकता है। केले को एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस कहा जाता है। केले में विटामिन-बी5 होता है इसलिए त्वचा को नमी प्रदान करने और मुंहासों से लड़ने में केला लाभदायक होता है।
इसे भी पढ़ें- विटामिन B5 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 12 लक्षण, जानें सेहत के लिए इस विटामिन का महत्व और स्रोत
3. अनार- Pomegranate
अनार में लगभग 0.377 mg विटामिन-बी5 होता है। अनार में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, प्रोटीन, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर आदि पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। अनार खाने से, शरीर को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से सुरक्षा मिलती है। फ्री रेडिकल्स के कारण, शरीर समय से पहले बूढ़ा नजर आने लगता है। अनार खाएंगे, तो वातावरण में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थों से बच सकते हैं।
4. संतरा- Orange
संतरे में विटामिन-बी5 की 0.33 mg मात्रा पाई जाती है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, संतरे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। संतरे में सोडियम, आयोडीन, विटामिन-ए, विटामिन-बी काॅम्पलेक्स, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरे का सेवन करने से, कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित करने में मदद मिलती है। संतरे को नाश्ते में खाएंगे, तो शरीर में ताजगी रहेगी। साथ ही तनाव से बचने का उपाय ढूंढ रहे हैं, तो नाश्ते में संतरे का सेवन करें। तनाव घटेगा और आप फ्रेश फील करेंगे।
5. रसभरी- Raspberries
रसभरी में करीब 0.329 mg विटामिन-बी5 होता है। रसभरी दिखने में छोटी, गोल और नारंगी रंग की होती है। रसभरी में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनॉएल, कैरोटीनॉएड्स आदि पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए वेट लॉस के लिए रसभरी का सेवन कर सकते हैं। रसभरी में आयरन और विटामिन-ए मौजूद होता है इसलिए आंखों के लिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। मोतियाबिंद से बचाव के लिए रसभरी का सेवन करना चाहिए।
Vitamin B5 Rich Fruits: शरीर में विटामिन-बी की कमी दूर करने के लिए, संतरा, अनार, रसभरी, केला, एवोकाडो आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फलों को खाने से इम्यूनिटी बढ़ेगी और मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version