विटामिन B5 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 12 लक्षण, जानें सेहत के लिए इस विटामिन का महत्व और स्रोत

विटामिन बी5 युक्त आहार के सेवन से आप कई परेशानियों से बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
  • SHARE
  • FOLLOW
विटामिन B5 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 12 लक्षण, जानें सेहत के लिए इस विटामिन का महत्व और स्रोत

शरीर के संपूर्ण विकास के लिए हमें सभी तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इनमें प्रोटीन, विटामिंस और खनिज प्रमुख हैं। विटामिंस कई तरह के होते हैं, जिसमें से आप विटामिन ए, बी, सी और डी के बारे में अच्छे से जानते होंगे। लेकिन क्या आप विटामिन बी5 के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आइए इस लेख से जानते हैं विटामिन बी5 क्या है और यह हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है? 

क्या है विटामिन बी5? (What is Vitamin B5)

नोएडा स्थित डायट मंत्रा की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि पैंटोथेनिक एसिड को विटामिन बी5 कहा जाता है। जब हमारे शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो इसे ही विटामिन बी5 की कमी कहा जाता है। विटामिन बी5 की कमी काफी दुर्लभ होती है, इसलिए काफी कम लोग इस विटामिन के बारे में जानते हैं। यह अन्य विटामिंस की तरह की जरूरी विटामिन है। इसकी मदद से आप भोजन को उर्जा के रूप में परिवर्तित करते हैं। इसके साथ ही यह वसा को जलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

विटामिन बी5 की कमी होने के कारण  (Causes of Vitamin B5 Deficiency)

वैसे तो विटामिन बी5 की कमी होने काफी दुर्लभ है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसकी कमी होने लगती है। जो इस तरह है-

  • डाइट में विटामिन बी5 की कमी
  • कुपोषित होना
  • अनुवांशिक ( पैंटोथेनेट किनासे 2 (PANK2) जीन संबंधी अनुवांशिक विकार)

विटामिन बी5 की कमी के लक्षण (Symptoms of Vitamin B5 Deficiency)

विटामिन बी5 के लक्षण काफी सामान्य होते हैं, इसलिए इस समस्या का पता लगा पाना मुश्किल होता है। वहीं, गंभीर स्थिति में आपको निम्न लक्षण दिख सकते हैं-

  1. शरीर में काफी थकान
  2. हाथ पैरों में जलन 
  3. हाथ-पैरों का सुन्न होना
  4. सिरदर्द होना
  5. बेचैनी होना
  6. चिड़चिड़ापन महसूस होना
  7. अनिद्रा की शिकायत होना
  8. हार्ट बर्न
  9. पेट में जलन
  10. दस्त लगना
  11. उल्टी और मतली होना
  12. भूख न लगना

विटामिन बी5 के फायदे (Vitamin B5 Benefits)

दिल को रखे स्वस्थ

विटामिन बी5 अन्य पोषक तत्वों की तरह ही हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। यह पैंटोथेनिक एसिड है, जिसमें हल्का एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव होता है। जो प्रारंभिक हृदय समस्याओं को ठीक करने में असरकारी होता है। कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में भी विटामिन बी5 फायदेमंद है। विटामिन बी5 युक्त आहार का सेवन करने से शरीर में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से हृदय रोग का खतरा बढ़ता है, ऐसे में आप विटामिन बी5 युक्त आहार के सेवन से हृदय संबंधी परेशानी को घटा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव करे मोठ की दाल, जानिए इसके और भी 5 फायदे

मेटाबॉलिज्म को करे बूस्ट

विटामिन बी5 के सेवन से मेटाबॉलिज्म को आसानी से बूस्ट किया जा सकता है। हमारे शरीर में मौजूद प्राकृतिक और रासायनिक प्रक्रिया. जो भोजन को उर्जा के रूप में परिवर्तित करती हैं, उन्हें ही मेटाबॉलिज्म कहा जाता है। विटामिन बी5 शरीर में मौजूद आहार को ब्रेक डाउन करने और उर्जा के रूप में इसका इस्तेमाल करने में अहम भूमिका अदा करता है। इन्हीं कारणों से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में विटामिन बी5 आवश्यक माना जाता है। 

इम्यूनिटी करे बूस्ट

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में विटामिन बी5 काफी जरूरी माना जाता है। एनसीबीआई पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी5 एंटीबैक्टीरियल गुण को प्रदर्शित करता है। इसके सेवन से आप कई परेशानियों को कंट्रोल कर सकते हैं। विटामिन बी5 इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

एक्ने की परेशानी करे दूर

स्किन को एक्ने से बचाने में विटामिन बी5 काफी असरकारी होता है। रिसर्च मुकाबिक, यह एक पैंटोथेनिक एसिड युक्त आहार है, जो चेहरे पर मौजूद एक्ने की परेशानी को कम करने में असरदार होता है। इसके सेवन से स्किन पर होने वाले सूजन और एक्ने की परेशानी से राहत पा सकते हैं। कई स्टडी में बताया गया है कि विटामिन बी5 युक्त आहार के सेवन से आप स्किन संबंधी परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

स्किन मॉइस्चराइजिंग प्रभाव

विटामिन बी5 युक्त आहार के सेवन से स्किन को मॉइश्चराइज किया जा सकता है। इसके सेवन से आप स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ स्किन को कोमलता प्रदान कर सकते हैं। साथ ही इससे स्किन पर निखार आती है। 

विटामिन बी5 की कमी से बचने के उपाय ( Prevention Tips for Vitamin B5 Deficiency) 

शरीर में विटामिन बी5 की कमी से बचने के लिए आपको इससे युक्त आधार का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यह परेशानी कुपोषण की वजह से भी गो सकता है। इसलिए सभी पोषक युक्त आहार का सेवन करें। शरीर में किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे बैम्बू राइस, जानिए इसके 5 असरकारी फायदे

विटामिन बी5 युक्त आहार   

शिटाके मशरूम, ग्रीक योगर्ट

एवोकैडो, सूरजमुखी के बीज

दूध, आलू, ब्रोकली, मूंगफली, साबूत गेहूं इत्यादि विटामिन बी5 युक्त आहार हैं। इन आहार के सेवन से आप विटामिन बी5 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

मडुआ (रागी) की रोटी होती है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इससे मिलने वाले 5 स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer