अंगूर की चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत से है भरपूर, इन 3 बीमारियों से रखेगी आपको दूर

अंगूर से बनी चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होती है। आइए जानते हैं किस तरह घर पर बनाएं अंगूर की चटनी-
  • SHARE
  • FOLLOW
अंगूर की चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत से है भरपूर, इन 3 बीमारियों से रखेगी आपको दूर

अंगूर तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या कभी अंगूर से बनी चटनी का सेवन किया है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। अंगूर की चटनी विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह ना सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाता है, बल्कि इन्यूनिटी पावर को भी बूस्ट करता है। अंगूर से तैयार चटनी स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर है।अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अंगूर की चटनी कैसे बनाई जाती है? इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए इस लेख से जानते हैं अंगूर की चटनी बनाने की (Angoor Chutney Recipe) रेसिपी-  


इस पेज पर:-


कैसे बनाए अंगूर की चटनी?

आवश्यक सामाग्री

  • अंगूर - 100 ग्राम
  • पंचफोरन मसाला (सरसों, जीरा, निगेला, मेथी और सौंफ)
  • सूखी मिर्च -2
  • हरी मिर्च - 2
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
  • गुड़ - आधा चम्मच कुचला हुआ

चटनी बनाने की विधि 

अंगूर की चटनी को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल को गर्म करें। अब इसमें पांचफोरन, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें। 1 मिनट अच्छे से भूनने के बाद, इसमें अंगूर डालकर अच्छे से भुने। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। अब करीब 15 मिनट के लिए ढकें। इसके बाद इसमें गुड़ डालें। करीब 10 मिनट तक अच्छे से पकाने के बाद इसमें पानी मिलाएं। अब आपकी चटनी तैयार है। इसे पराठे के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे बैम्बू राइस, जानिए इसके 5 असरकारी फायदे 

अंगूर खाने के फायदे (Benefits of Angoor Chutney)

डायबिटीज को करे कंट्रोल

अंगूर की चटनी के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, अंगूर में ग्लाइसेमिक लोड और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने का गुण छिपा है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो यह डायबिटीज की परेशानी को कंट्रोल कर सकता है। यह एक एंटी-डाइबिटिक आहार है। 

 

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से कई तरह की परेशानी हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल होने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में अंगूर की चटनी फायदेमंद हो सकती है। अंगूर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का गुण छिपा होता है।

इसे भी पढ़ें - किडनी की पथरी में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानें पथरी के लिए सही डाइट टिप्स

दमा रोगियों के लिए फायदेमंद

अस्थमा रोगियों के लिए धूल-मिट्टी और प्रदूषण खतरे की निशानी होती है। अंगूर के सेवन से आप अस्थमा की परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। यह आपके वायुमार्ग में होने वाले सूजन को कम करता है।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

यह विडियो भी देखें

Read Next

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करे बैम्बू राइस, जानिए इसके 5 असरकारी फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version