Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

विदारी कंद के सेवन से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें उपयोग का सही तरीका

Vidari Kand Benefits: आयुर्वेद में विदारी कंद को काफी फायदेमंद माना गया है। इसके उपयोग से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। 

Vidari Kand Benefits in Hindi: आयुर्वेद में स्वस्थ रहने और बीमारियों के इलाज के लिए कई तरह की जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विदारी कंद भी एक है। विदारी कंद ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। विदारी कंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

विदारी कंद एक बारहमासी जड़ी बूटी है। इसका वानस्पतिक नाम प्युररिआ ट्यूबरोजा है। यह फैबेसी (मटर) परिवार से संबंधित है। सामान्य भाषा में विदारी कंद को कुडज़ू के रूप में जाना जाता है। इस कंद की जड़ें गोलाकार, स्टार्चयुक्त और सफेद रंग की होती हैं। विदारी कंद स्वाद में मीठा होता है। विदारी कंद सेहत के लिए कापी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग सीने में दर्द, बुखार और गठिया के इलाज में किया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए भी उपयोगी होता है। महिलाओं को दूध बढ़ाने के लिए विदारी कंद का सेवन किया जा सकता है। 

विदारी कंद के फायदे (Vidari Kand Benefits)

1. इम्युनिटी बढ़ाए विदारी कंद

विदारी कंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। विदारी कंद शरीर को रोगाणुओं से लड़ने में मदद करता है, साथ ही कई तरह के संक्रमणों से भी बचाता है। विदारी कंद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो सर्दी-जुकाम, गले की खराश में काम करते हैं। 

2. ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाए विदारी कंद

विदारी कंद अपनी शक्तिशाली गैलेक्टागॉग क्रिया के कारण प्रोलैक्टिन और कॉर्टिकोइड्स के उत्पादन में वृद्धि होती है। जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसकी गुणवत्ता में भी सुधार करती है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह पर विदारीकंद चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। ताकि उनके शरीर में ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन होता रहे।  

vihari kand

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद विदारी कंद

विदारी कंद का उपयोग प्रजनन क्षमता और कामेच्छा को बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है। पुरुषों की यौन समस्याओं को दूर करने में विदारी कंद फायदेमंद होता है। विदारी कंद पुरुषों के मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है। साथ ही टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाता है, इससे प्रजनन क्षमता और कामेच्छा बढ़ती है। इतना ही नहीं यह पुरुषों में शुक्राणुओं की गतिशीलता और गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद के अनुसार दिन के इस समय पीना चाहिए छाछ, तभी मिलेंगे पूरे लाभ

4. स्किन के लिए फायदेमंद विदारी कंद

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी विदारी कंद त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही यह ऊतकों की मरम्मत करते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप विदारी कंद का सेवन कर सकते हैं। 

5. मूत्र विकार दूर करे विदारी कंद

अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो इसमें विदारी कंद फायदेमंद हो सकता है। विदारी कंद का उपयोग दर्दनाक पेशाब, पेशाब करते समय जलन, खुजली आदि स्थितियों में किया जा सकता है। विदारी कंद में एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मूत्र विकारों को दूर करते हैं। संक्रमण से बचाव करते हैं। आप डॉक्टर की सलाह पर विदारी कंद का सेवन कर सकते हैं। 

6. घाव ठीक करने में कारगर विदारी कंद

विदारी कंद में एंटी इंफ्लेमेटरी और पेन रिलीविंग गुण होते हैं, ऐसे में घाव को ठीक करने में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा मुंह के छालों को दूर करने के लिए भी विदारी कंद का सेवन किया जा सकता है। विदारी कंद जड़ी-बूटी अपने कसैले गुणों के कारण घावों की सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें - शहतूत की छाल दूर करती है ये 4 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

विदारी कंद का उपयोग (Vidari Kand Uses)

आप विदारी कंद का उपयोग पाउडर या चूर्ण के रूप में कर सकते हैं। विदारी कंद पाउडर की खुराक डॉक्टर की सलाह पर ली जानी चाहिए। 

विदारी कंद किसी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं है, इसलिए आपको इसका उपयोग दवाई के रूप में नहीं करना चाहिए। अगर आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं, तो इसका सेवन सही मात्रा में किया जा सकता है।

Read Next

बेल का पाउडर दूर करेगा आपकी ये 6 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 18, 2022 10:47 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content