
आयुर्वेद में वज्रदंती के पौधे को इसके औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व दिया गया है। जानें इसके प्रयोग से होने वाले फायदे।
दुनियाभर में ऐसी कई आयुर्वेदिक औषधियां मौजूद हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। लेकिन आयुर्वेद में उन्हें औषधी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से ही एक पौधा है वज्रदंती। क्या आप इसके बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको आज वज्रदंती के कुछ चमत्कारी फायदों से अवगत कराएंगे। वज्रदंती पीले रंग का दिखने वाला पौधा है, जो भारत में कई जगह आसानी से उपलब्ध है। यह ज्यादातर बरसात के मौसम में देखने को मिलता है। इसे आप पहाड़ी इलाकों और नदी के किनारे ज्यादा देखेंगे। आयुर्वेद में यह काफी चर्चित नाम है। इसका सेवन आपको कई बीमारियों से भी राहत दिलाता है। पुराने समय से ही पारंपरिक चिकित्सा के लिए इसका उपयोग होता आ रहा है। वज्रदंती बुखार, सांस संबंधी समस्याओं के साथ ही दांतों और जोड़ों के दर्द में भी काफी मददगार साबित होता है।
वज्रदंती एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, इसलिए चिकित्सा के साथ साथ इसे त्वचा संबंधी विकारों को दूर करने में आपकी मदद करता है। वज्रदंती को पीला पियांबांसा के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि संस्कृत में इसका नाम वज्रदंती ही है। बता दें कि मौसम समाप्त होने के बाद इसके फूल चाहे गिर जाएं, लेकिन इसकी जड़ हमेशा ही जीवित रहती है, जिसे आप कभी भी प्रयोग में ला सकते हैं। वज्रदंती ऐसा पौधा है, जिसका इस्तेमाल आप इसकी छाल, पत्ती, जड़ और फूल किसी भी रूप में कर सकते हैं। यह सभी तरीकों से आपके लिए असरदार है। आएये जानते हैं वज्रदंती किन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में असरदार है।
1. रूमेटॉइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis)
रूमेटॉइड अर्थराइटिस (Rheumatoid Arthritis) जोड़ों में होने वाली एक जटिल समस्या है, जिसे आम भाषा में गठिया के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या में आपके जोड़ों में अकड़न पैदा होने लगती है और असहनीय दर्द होता है। इसे दूर करने के लिए वज्रदंती एक बेहतर विकल्प है। वज्रदंती में एंटी अर्थराइटिक क्षमता होती है, जो गठिया के दर्द से आपको राहत दिलाता है। यही नहीं इसमें मौजूद क्लोरोफॉर्म और मेथानॉल आपके अर्थराइटिस को नियंत्रित रखने की क्षमता रखते हैं। माना जाता है कि अर्थराइटिस में मरीजों को इसके चूर्ण का सेवन करना चाहिए। यह आपकी शरीर में हो रही मस्कुलर स्वैलिंग को भी कम करते हैं।
इसे भी पढ़ें - बहेड़ा स्वास्थ्य के लिए क्यों है फायदेमंद? जानें इसके 8 औषधीय गुण और प्रयोग का तरीका
2. घबराहट और तनाव कम करे (Reduces Nervousness and Anxiety)
तनाव हमारे आधुनिक जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है, जिसे दूर करना बेहद जरूरी है। इसे दूर करने के लिए आप वज्रदंती का सहारा ले सकते हैं। वज्रदंती की पत्तियों में पाए जाने वाला हाइड्रॉक्सीफ्लेवॉन नामक कैमिकल आपको चिंता और घबराहट से लड़ने में आपकी मदद करता है।
3. बालों के विकास में लाभदायक (Beneficial in Growth of Hair)
बालों का झड़ना आजकल आम बात है। दिन में कुछ बालों का टूटना तो एक सामान्य स्थिति है, लेकिन दिनभर में एक साथ कई बालों का टूटना एलोपेशिया का संकेत है। माना जाता है कि वज्रदंती एलोपेशिया को काबू करता है। इससे आपके टूटते बाल रुककर सामान्य स्थिति में आ सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शीशम के तेल में भी वज्रदंती के अंश का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों के विकास में आपकी मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें - बकुल (मौलश्री) पेड़ के छाल, फल और फूल में होते हैं कई औषधीय गुण, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे-नुकसान
4. किडनी स्टोन दूर करे (Reduces Kidney Stone)
वज्रदंती का उपयोग आपकी किडनी के लिए भी लाभदायक है। यह आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है। शरीर में पानी की आपूर्ति होने से आपको बार-बार पेशाब आएगा और प्राकृतिक रूप से किडनी में बनी पथरी आसानी से निकलने में समर्थ हो जाती है।
5. पेट के लिए फायदेमंद (Beneficial For Stomach)
वज्रदंती की पत्तियों में पाए जाने वाले गुण आपके पेट संबंधी विकारों के लिए काफी कारगर साबित होते हैं। कई लोग इसे बवासीर जैसे रोगों को ठीक करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जो आपके पेट में हो रही जलन और दर्द में राहत पहुंचाते हैं। यही नहीं यह शरीर में होने वाली सूजन और आंत संबंधी विकारों में भी यह काफी मददगार है।
6. दांतों में मददगार (Beneficial for Teeth)
वज्रदंती (Vajradanti) को दांतो की सेहत का ख्याल रखने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। कई कंपनियां वज्रदंती को दातों के मंजन बनाने के लिए भी इस्तेमाल करती हैं। आपने इससे बने मंजन के बारे में जरूर सुना होगा। वज्रदंती से बना चूर्ण या इससे बना मंजन आपके दांतों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। बता दें कि इसमें मौजूद एंटी डॉन्टालजिक (Antidontalgic) गुण आपके दांतों में हो रही सड़न, मसूड़ों की सड़न और दांत से आ रहे खून को रोकने में बेहद कामगर साबित होते हैं। माना जाता है कि वज्रदंती की पत्तियों को पीसकर अपने दांतों पर रगड़ा जाए तो यह दांत का दर्द दूर करने के साथ-साथ दांत की चमक बरकरार रखने में भी मददगार होता है।
कैसे करें इस्तेमाल (How to Use)
वज्रदंती एक औषधीय पौधा (Medicinal Plant) है, जिसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। कई मामलों में इसका फूल लाभकारी है तो कई मामलों मे इसकी पत्तियां। इसके इस्तेमाल के लिए आप इसकी पत्तियों को पीसकर इसका चूर्ण भी बना सकते हैं। इसके पत्तों में एंटी डॉंटांजिक (Antidontalgic) गुण मौजूद होता है, जिसे चूर्ण के रूप में खाने से आप दांतों का दर्द आदि ठीक कर सकते हैं। वहीं कई मामलों में इसके फूलों का भी सेवन किया जा सकता है। इसकी जड़ भी कई चिकित्सीय प्रणाली के तौर पर इस्तेमाल की जाती हैं। आप चाहें तो इसकी छाल का भी प्रयोग कर कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि इसके पत्तों को चूर्ण के रूप में इस्तेमाल करना और फूलों का सेवन करने से ज्यादा लाभ होता है।
वज्रदंती के कई चमत्कारी फायदे हैं। इसके प्रयोग से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। वज्रदंती का पौधा आपको आसानी से मिल सकता है। यदि आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या आपको किसी तरह का विकार है तो चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका प्रयोग करें।
Read more Articles on Ayurveda in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।