बर्फ से दूर हो सकती हैं रोजमर्रा की ये 6 समस्याएं, जानें कैसे करें प्रयोग

बर्फ केवल शरीर को ठंडा करने में ही नहीं बल्कि शरीर के कई रोग जैसे घमौरियां, पेट की जलन, बुखार, फांस गड़ना आदि को ठीक करता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बर्फ से दूर हो सकती हैं रोजमर्रा की ये 6 समस्याएं, जानें कैसे करें प्रयोग


ठंडी बर्फ के टुकड़े जब हाथ में आते हैं तब गर्मी से तपता शरीर तुरंत राहत पाने लगता है। बर्फ केवल शरीर को अंदर से ठंडा नहीं करती, बल्कि ऊपर से भी कई लाभ पहुंचाती है। बर्फ का प्रयोग शरीर की कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। बर्फ केवल शेक में ही प्रयोग में नहीं लाई जाती है बल्कि तेज बुखार होने, घमोरियां होने, लू लगने आदि परेशानियों में भी लाभदायक है। आजकल की जीवनशैली में बर्फ जितना डाइट में शामिल किया जाता है उतना ही यह चिकित्सा के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।  आज के इस लेख में जानेंगे कि बर्फ के इस्तेमाल से किन बीमारियों में लाभ मिलता है।

Inside4_Icecubenefits

बर्फ के फायदे और प्रयोग

1. तेज बुखार को करे ठीक

कई बार बहुत तेज बुखार होने पर डॉक्टर सीधे बुखार की दवा खाने से मरीज को मना कर देते हैं। ऐसी स्थिति में ठंडे पानी की पट्टी माथे पर ऱखने की सलाह दी जाती है। अगर आपके भी घर में किसी को तेज बुखार आ गया है तो बर्फ के टुकड़े की पट्टी माथे पर रखें, इससे बुखार कुछ समय में उतर जाएगा। शरीर का तापमान नॉर्मल होने लगेगा। 

Inside2_Icecubenefits

2. फांस गड़ना

कई बार लकड़ी का कोई काम करते समय हाथ या पैर में फांस गड़ जाती है। ऐसे में फांस का वह रेशा इतना पतला होता है कि हाथ से निकालता नहीं है। हाथ से निकालने पर मांस भी खिंचता है, और ज्यादा दर्द होता है। लेकिन बर्फ का टुकड़ा इस फांस को दो मिनट में बाहर निकल देता है। इसके लिए आपको बस ये है कि जिस जगह फांस गड़ गई है, वहां बर्फ के टुकड़े को रख दें उससे फांस वाली जगह सुन्न पड़ जाएगी और फांस आसानी से बाहर निकाली जा सकेगी। 

3. लू से दिलाए राहत

गर्मी के मौसम में लू लगने की समस्या हो जाती है। इस परेशानी से बर्फ आराम दिलाता है। लू के थपेड़ों ने आपको परेशान कर दिया है तो आप बर्फ का प्रयोग कर सकते हैं। जब भी आप बाहर से आएं और लू की तेज हवाएं बाहर चल रही हों तो आप हाथ-पैरों में बर्फ के टुकड़ें को मल  सकते हैं। इससे आपको लू से आराम मिलेगा। शरीर में ठंडक आएगी। बहता पसीना रुक जाएगा। बर्फ गर्मियों में लू से बचाने का रामबाण उपाय है।

Inside1_Icecubenefits

इसे भी पढ़ें : क्या सचमुच पिंपल्स से निपटने में मददगार है बर्फ? जानें कैसे एक्ने में प्रभावी हो सकता है बर्फ का उपयोग

4. घमौरियों को भगाए

बर्फ से मालिश करने से घमौरियां भी भाग जाती हैं। अगर आपके चेहरे पर, गर्दन पर, हाथ या पीठ पर घमौरियां हो गई हैं तो आप घबराइए मत। आप बस घमौरियों वाली जगह पर बर्फ को मल लीजिए। इस विधि से आपको कुछ ही दिनों में आराम दिखने लगेगा। गर्मी के मौसम में घमौरियां अधिक सताती हैं। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में बर्फ लाभदायक है। यह बर्फ पीठ, जांघ आदि की घमौरियों को ठीक करने का अच्छा नुस्खा है।

Inside3_Icecubenefits

5. पेट की जलन से छुटकारा

गर्मी के मौसम में ऐसा कुछ भी खाने से जिसमें अधिक मिर्च मसाला हो या गर्मी के कारण पेट में जलन, दस्त, उबकाई आदि की परेशानी होने लगे तो बर्फ का पानी पी लीजिए या बर्फ के टुकड़े से पेट की मालिश कीजिए। आपको परेशानी में जल्द लाभ मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें : बर्फ के टुकड़े और शहद को मच्छर के काटे पर रगड़ने से मिलती है लालपन और खुजली से राहत, 5 उपायों से मिलेगा आराम

6. मोच की समस्या का करे निपटारा

अचानक पैर मुड़ जाने पैर में मोच आ जाती है। इसी तरह हाथ में भी मोच आ जाती है। इस मोच से निपटने के लिए आप बर्फ का सहारा ले सकते हैं। मोच आने पर मोच वाली जगह पर सूजन आ जाती है। लेकिन मोच वाली जगह पर बर्फ को रगड़ने से सूजन की समस्या दूर हो जाती है। बर्फ सूजन नहीं आने नहीं देती।

शरीर से खून बहने की समस्या को भी बर्फ ठीक कर देती है। तो वहीं, नकसीर की परेशानी होने पर बर्फ फायदेमंद है। बर्फ के उपयोग से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। इसलिए इसे सही से प्रयोग में लाया जा सकता है।

Read More Article on Home Remedies in Hindi 

 

Read Next

टी ट्री ऑयल से दूर करें याेनि संक्रमण (वजाइनल इंफेक्शन) की समस्या, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version