इन 5 बीमारियों का जबरदस्‍त इलाज है बकरी का दूध

यह सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि इसमें कई अन्‍य जानलेवा बीमारियों को जड़ से खत्‍म करने की क्षमता है। इसके औषधीय गुण विश्‍वविख्‍यात हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 बीमारियों का जबरदस्‍त इलाज है बकरी का दूध


आमतौर लोग बकरी के दूध का डेंगू के इलाज में औषधि के तौर पर प्रयोग में करते हैं। औषधीय गुणों के कारण यह विशेष गंध वाला होता है। डेंगू के लिए तो यह रामबाण ही है। दरअसल बकरियां जंगल में औषधीय पौधों को ही अपना आहार बनाती हैं और उनके दूध में इसकी सुगंध हो जाती है। लेकिन यह सिर्फ डेंगू ही नहीं बल्कि इसमें कई अन्‍य जानलेवा बीमारियों को जड़ से खत्‍म करने की क्षमता है। इसके औषधीय गुण विश्‍वविख्‍यात हैं। यहां तक कि बकरी के दूध का प्रयोग दवाओं के निर्माण के लिए भी किया जाता है। इसकी एक खास बात यह है कि जहां गाय का दूध पचने में जहां 8 घंटे लगते हैं वहीं बकरी का दूध मात्र 20 मिनट में पच जाता है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं बकरी के दूध के उन जबरदस्‍त फायदों के बारे में जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगें।

इसे भी पढ़ें: डेंगू के उपचार में बहुत प्रभावी है बकरी का दूध 

 

बकरी के दूध के फायदे

1. यह आसानी से पच जाता है। बकरी के दूध में लिपिड कण गाय के दूध में काफी छोटे होते हैं। बड़ी संख्या में छोटे व्यास के साथ वसा ग्लोबुल्स होने से बकरी का दूध अधिक सुपाच्य होता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोस्फोरस की उच्च मात्रा होती है।

 

2. यह पॉलीअनसेचुरेटेड वसा PUFA की उच्च मात्रा है। यह LDL एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह हृदय रोग, जठरांत्र रोगों और एलर्जी की रोकथाम में मददगार है। इसके अलावा पाचन विकार, दमा, अल्सर, एलर्जी, सूखा रोग, क्षय रोग में लाभकारी है। 

 

3. बकरी का दूध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर को कोई बीमारी अटैक नहीं कर पाती है। यह एलर्जी के लिए भी फायदेमंद है। 

 

4. बकरी का दूध ज्यादा सफ़ेद होता है। ये इसलिए की इसमें विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है। विटामिन ए प्रतिरक्षा और एंटीबॉडी प्रतिक्रियाओं को प्रभावित करता है। 

 

5. बकरी के दूध में पोटेशियम, कैल्शियम, क्लोराइड, फास्फोरस, सेलेनियम, जिंक और तांबा गाय के दूध की तुलना में ज्यादा होते है। यह आंत्र सूजन को कम करने और कोलाइटिस से राहत देता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi 

Read Next

पेट के लिए बेल से भी ज्यादा फायदेमंद हैं पपीते के पत्ते, जानें कैसे?

Disclaimer