क्या आपको भी यात्रा के दौरान होती है कब्ज की समस्या? इन तरीकों से पाएं तुरंत छुटकारा

अगर यात्रा के दौरान होने वाले कब्ज से आप परेशान रहते है, तो आपको इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी यात्रा के दौरान होती है कब्ज की समस्या? इन तरीकों से पाएं तुरंत छुटकारा

कई लोग यात्रा के दौरान दस्त और कब्ज की समस्या से बचने के लिए बहुत से उपाय करते है। हम दवाईयों से लेकर आयुर्वेदिक उपाय तक सब अजमाने की कोशिश करते हैं ताकि अपनी यात्रा का भरपूर आनंद उठा सके लेकिन कई बार इन उपायों के बाद भी आपकी कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसकी वजह से आप यात्रा के दौरान उन्हें काफी लो और बेचैन महसूस करते है और खाने-पीने की भी समस्या होती है। अगर आप सप्ताह में तीन दिन बार से कम बाथरूम जा रहे है, तो ये कब्ज की समस्या है या फिर अगर आपको यात्रा के दौरान बार-बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है, तो ये भी कब्ज की परेशानी होती है। इस दौरान अच्छे से खाने-पीने का भी मन नहीं होता है। यात्रा के दौरान कब्ज की समस्या को दूर करने के उपाय जानने से पहले ये जानने की जरूरत है कि यात्रा के दौरान कब्ज की समस्या क्यों होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है ताकि इससे बचा जा सके।

यात्रा के दौरान कब्ज क्यों होता है?

1. डिहाईड्रेशन 

यात्रा के दौरान कई बार हमें पानी पीने की समस्या हो सकती है। पानी की कम मात्रा के कारण आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई लोग ट्रैवल के दौरान कॉफी या शराब का भी सेवन करते है, जिससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है।

travel-constipation

Image Credit- Freepik

2. शारीरिक गतिविधियों में कमी 

कई बार लंबी यात्रा के दौरान अब लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहते हैं। शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिसके कारण कब्ज की समस्या हो सकती  है।

3. दिनचर्या में बदलाव

हमारा शरीर एक तय दिनचर्या के दौरान अपना एक साइकल बना लेता है। ऐसे में दिनचर्या में बदलाव के कारण भी आपका पाचन तंत्र और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिसके कारण आपको समय पर भूख नहीं लगती है और पेट में कब्ज बनने लगता है।

4. जंक फूड

यात्रा के दौरान लोगों को ज्यादातर समय बाहर का खाना ही खाना पड़ता है। ऐसे में जंक फूड और ऑयली फूड खाने से सेहत प्रभावित हो सकती है और पेट की समस्या हो सकती है। जैसे कब्ज, गैस और अपच की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- कब्ज के कारण परेशान रहते हैं तो रोज करें ये 4 योगासन, तत्काल मिलेगा लाभ

इन तरीकों से कब्ज को रखें दूर

1. अधिक पानी पीएं

यात्रा के दौरान खाना भले कम मात्रा में खाएं लेकिन अधिक मात्रा में पानी जरूर पीएं। इससे आपका शरीर हाईड्रेट रहेगा और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है। इसके लिए आप जूस, स्मूदी और जीरा पानी भी पी सकते हैं। हो सके तो थोड़ा गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें।

2. शरीर की सुनें

यात्रा के दौरान अपने शरीर की जरूर सुनें। मतलब मस्ती में आप बेतरतीब तरीके से खाना न खाएं। साथ ही अगर आपका मन न हो, तो रात में खाना स्कीप कर सकते है। इससे दिनभर के खाना को अच्छे से पचाने में मदद मिलती है।

travel-constipation

Image Credit- Freepik

3. जंक फूड का सेवन कम करें

हालांकि यह काफी मुश्किल होता है कि बाहर घुमने के दौरान आप जंक फूड के सेवन से बच सकें लेकिन इसके लिए आप कई उपाय कर सकते है। इसके लिए आप सुबह में कुछ फ्रूट्स खा सकते हैं। साथ ही दिनभर हल्के भोजन का सेवन करें और अधिक पानी पीने की कोशिश करें।

4. समय पर खाना खाने की कोशिश करें

सफर में समय पर खाना बेहद जरूरी होता है। हालांकि ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर आप चाहे तो ऐसा कर सकते है और अपने तय समय पर खाना खा सकते है। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- भूख बढ़ाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए फायदेमंद हैं ये 3 हर्बल चाय, जानें रेसिपी और सेवन का तरीका

5. खाने में फाइबर की मात्रा लें

फाइबर भोजन के पाचन में मदद करता है और आपके पाचन तंत्र को भी सही रखने में मदद करता है। फाइबर के सेवन से आपका पेट और मन तरोताजा रहता है। इसके लिए आप स्प्राउट, मोटे अनाज और हरी सब्जियों से भरपूर चीजों का सेवन करें।

6. मन को शांत रखने की कोशिश करें

सफर या छुट्टियों का मकसद होता है, खुद को आराम और शांति देना। इसलिए यात्रा को हमेशा तनावपूर्ण होने से बचाने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। इसके लिए आप शांत में जगह कुछ देर ध्यान और गहरी सांस लेने की कोशिश कर सकते है। इससे पाचन तंत्र की समस्या में काफी आराम मिल सकता है क्योंकि जब आपका मन शांत और खुश होता है, तो शरीर की सभी क्रियाएं बेहतर ढंग से होती है।

Read Next

सेना की परेड में दिखने वाली मार्चिंग है सेहत के लिए है बेस्ट एक्सरसाइज, जानें घर पर कैसे कर सकते हैं आप

Disclaimer