सेना की परेड में दिखने वाली मार्चिंग है सेहत के लिए है बेस्ट एक्सरसाइज, जानें घर पर कैसे कर सकते हैं आप

सेना के जवानों द्वारा किया जाने वाला मार्च पास्ट आपकी सेहत के लिए बेस्ट एक्सरसाइज होता है, जानें इसके फायदे और करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेना की परेड में दिखने वाली मार्चिंग है सेहत के लिए है बेस्ट एक्सरसाइज, जानें घर पर कैसे कर सकते हैं आप


शरीर को फिट और एक्टिव बनाए रखने के साथ ही स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत उपयोगी माना जाता है। आज के समय में लोग एक्सरसाइज और फिटनेस को लेकर जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सेहत के लिए बेस्ट एक्सरसाइज माना जाता है। क्या कभी आपने गणतंत्र दिवस या अन्य मौकों पर सेना के जवानों को मार्च पास्ट करते हुए देखा है? आपमें से बहुत से लोगों ने जरूर देखा होगा। अक्सर लोग सेना के जवानों को मार्च पास्ट करते हुए देखकर जोश से भर जाते हैं और मन में देश के प्रति कुछ करने का जज्बा पैदा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेना के जवानों द्वारा किया जाने वाला मार्च पास्ट आपकी सेहत के लिए बेस्ट एक्सरसाइज हो सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं इस एक्सरसाइज के बारे में।

क्या है मार्चिंग एक्सरसाइज? (What Is Marching Exercise?)

Marching-Exercise-Benefits

कुछ समय पहले प्रकाशित हुए हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक शोध के मुताबिक फिटनेस को लेकर लोगों का ज्यादा रुझान उन्हीं चीजों के प्रति अधिक रहता है जो उन्हें अधिक प्रभावी या पसंद होता है। एरोबिक्स, स्ट्रेचिंग, स्ट्रेंथिंग और बैलेंस एक्सरसाइज को एकसाथ करने का सबसे अच्छा विकल्प मार्चिंग एक्सरसाइज हो सकता है। लेफ्ट-राईट..लेफ्ट राईट वाले मार्च का अभ्यास कर आप न सिर्फ खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं बल्कि इसके अभ्यास से आप बैलेंस, स्ट्रेंथ को भी बढ़ा सकते हैं। मार्चिंग एक्सरसाइज सेना के जवानों द्वारा किया जाने वाला एक अभ्यास है जिसकी सहायता से आप आसानी से खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : वर्कआउट का पूरा फायदा उठाना है तो, अपनाएं ये 5 टिप्स

मार्चिंग एक्सरसाइज के फायदे (Marching Exercise Benefits)

शरीर को स्वस्थ रखने और फिट बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज और योग आदि का सहारा लिया जाता है और इनके अनेकों फॉर्म हैं। हर एक्सरसाइज या योग शरीर के एक निश्चित क्षेत्र को टारगेट करता है और उसी के हिसाब से आपको रिजल्ट्स भी मिलते हैं। मार्च वाक या मार्चिंग से आपके सम्पूर्ण शरीर को फायदा मिलता है। शरीर का बैलेंस बनाने के लिए, स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और फिट रखने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। मार्चिंग एक्सरसाइज के प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

  • शरीर के सभी अंगों को फोकस करता है।
  • स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए फायदेमंद।
  • कम समय में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
  • गति और शहनशीलता को बढ़ाने में उपयोगी।
  • सांसों पर नियंत्रण के लिए उपयोगी।
  • पूरे शरीर का स्ट्रेच होता है।
  • आपकी कर स्ट्रेंथ बढ़ती है।

कैसे करें मार्चिंग एक्सरसाइज का अभ्यास? (Steps To Do Marching Exercise)

मार्चिंग एक्सरसाइज एक आसान एक्सरसाइज है जिसकी सहायता से आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं। इसका अभ्यास जिस तरह से सेना के जवान मार्च पास्ट करते हैं उसी तरह से किया जाता है। मार्चिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।

Marching-Exercise-Benefits

  • सबसे पहले आप अपने पैर्नों को एक साथ और बाहों को साइड में करने सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
  • इसके बाद अपने हाथों की कोहनी को मोड़ते हुए घुटने को ऊपर की तरफ लाएं।
  • इस दौरान आपके हाथ ऊपर की तरफ घूमने चाहिए।
  • अब आगे की तरफ देखें और पैरों को नीचे ले जाएं।
  • इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरे पैर से करें और आगे बढ़ते रहें।
  • आप एक जगह पर स्थिर होकर भी इसका अभ्यास कर सकते हैं।
  • इस एक्सरसाइज का अभ्यास करते समय एब्स को टाइट रखें। 
  • आराम से सांस लें और घुटनों को अधिक ऊपर न ले जाएं।

इसे भी पढ़ें :  पेट कम करने और फ्लैट एब्‍स बनाने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

नियमित रूप से इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपकी कर स्ट्रेंथ बढ़ेगी और आपकी गति में भी सुधार होगा। इसके अभ्यास से आपके शरीर का संतुलन भी बढेगा और आप फिट होंगे।

(All Image Source - Shutterstock.com)

Read Next

पेट कम करने और फ्लैट एब्‍स बनाने के लिए महिलाएं जरूर करें ये 5 एक्सरसाइज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version