रात को पढ़ते समय आने लगती है नींद तो अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर होगी सुस्ती और थकान

आपने अक्सर इस बात को नोटिस किया होगा कि पढ़ाई करते ही नींद आने लगती है। आगे जानते हैं कि इस समस्या से कैसे बचें?  
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को पढ़ते समय आने लगती है नींद तो अपनाएं ये 5 टिप्स, दूर होगी सुस्ती और थकान


आपने खुद इस बात को महसूस किया होगा कि जैसे ही हम रात में किताब खोलकर पढ़ने की कोशिश करते हैं वैसे ही हमें नींद आना शुरू हो जाती है। जबकि,  मोबाइल पर घंटों रील्स देखने पर भी समय कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। लेकिन, फाइनल एग्जाम्स का समय नजदीक आ गया है ऐसे में तैयारियां का समय बेहद करीब है। अच्छे नंबर लाने के लिए परीक्षाओं की तैयारियां अभी से शुरू करनी होगी, जिसके लिए रात के एकांत भरे माहौल में पढ़ाई करना बेहद आवश्यक है। ऐसे में अगर आपको भी नींद आ जाती है तो आगे इसे कम करने के उपायों को बताया गया है।  

रात को पढ़ते समय आने लगती है नींद, तो अपनाएं ये 5 टिप्स - Tips To Not Feel Sleepy While Studying At Night In Hindi 

चमकदार रोशनी में पढाई करें

अगर आप बिस्तर में बैठकर बेहद ही कम रोशनी में पढ़ाई करते हैं तो इससे आपको नींद आ सकती है। ऐसे में आप कमरे में ट्यूब लाइट को ऑन कर पढ़ाई करें। रोशनी अधिक होने से आपको पढ़ाई में मन लगेगा। ऐसा माना जाता है कि इससे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे नींद नहीं आती है। 

not feel sleepy while studying

दिन में नींद लेना जरूरी 

रात के समय पढ़ाई करने के लिए आपको दिन के समय कुछ मिनटों की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इससे दिमाग को रेस्ट मिलता है और आपको रात के समय जागने में परेशानी नहीं होती है। साथ ही आप अपनी पढ़ाई को आराम से कर सकते हैं। 

ज्यादा खाने से बचें 

रात को ज्यादा खाना खाने की वजह से आपको नींद आ सकती है। दसअसल, जब आप ज्यादा खाना खाते हैं तो इसे पचाने में शरीर को मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आपको थकान व आलस महसूस हो सकता है। जिसकी वजह से आपको पढ़ाई करते समय नींद आ सकती है। 

कॉफी का सेवन 

अगर आपको रात में पढ़ाई करते समय नींद आती है तो ऐसे में आप कैफीन यानी की कॉफी आदि का सेवन कर सकते हैं। कॉफी में पाया जाना वाला कैफीन एनर्जी को बूस्ट करता है, जिससे आप एक्टिव फील  करते हैं। इससे आपको पढ़ाई करते समय आलस या नींद नहीं आती है। 

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं 

अगर आप पढ़ाई के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे आपको नींद आ सकती है। दरअसल, डिहाइड्रेशन की वजह से मस्तिष्क के कार्य प्रभावित होते हैं, जिससे आपको आलस आ सकता है। ऐसे में आपको दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : इस तरह बढ़ाएं बच्चों की एकाग्रता, पढ़ाई पर दिखने लगेगा पॉजिटिव असर

रात में पढ़ाई करने के लिए माइंड का एक्टिव होना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक अवश्य लें। इससे आपका माइंड एक्टिव रहता है और आपको रात के समय पढ़ाई करने में किसी तरह से कोई परेशानी नहीं होती है। 

Read Next

Hypersomnia: हाइपरसोम्निया क्या है और क्यों होता है? 35 वर्षीय नेहा शर्मा की केस स्टडी से समझें बीमारी को

Disclaimer