जानें घर पर कैसे बनाएं बढ़िया मावा

त्यौहारों के समय बाजार में अच्छा खोया नहीं मिलता है। लेकिन आपको बाजार से मावा लाने की जरूरत ही क्या है। आप घर पर ही खोया अर्थात मावा बना सकती हैं, वो भी बाजार से स्वादिष्ट और शुद्ध।
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें घर पर कैसे बनाएं बढ़िया मावा


होली आने को है और ऐसे में आप मावे से बनने वाली मिठाइयां जैसे गुजिया आदि बनाई जाती हैं। त्यौहारों के समय बाजार में अच्छा खोया नहीं मिलता है। लेकिन आपको बाजार से मावा लाने की जरूरत ही क्या है। आप घर पर ही खोया अर्थात मावा बना सकती हैं, वो भी बाजार से स्वादिष्ट और शुद्ध। घर पर बनाए मावे की मिठाई काफी स्‍वादिष्‍ट लगती है और इन्हें खाने से किसी नुकसान का भी डर नहीं रहता है। इसे बनाना बेहद आसान है और ये बहुत जल्दी बन कर तैयार भी हो जाता है। तो चलिये बताते हैं आपको घर पर खोया/ मावा बनाने की रेसिपी -  


मावा बनाने के भैंस का ताज़ा दूध लें। यदि आप ऐसी जगह रहते हैं जहां भैंस का ताज़ा दूर नहीं मिलता तो इसकी जगह फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। फुल क्रीम दूध का खोया ज्यादा भी बनता है और स्वादिष्ट भी होता है। एक लीटर दूध में तकरीबन 250 ग्राम तक खोया आराम से बन जाता है। इतना खोया बनाने में मुश्किल से 15 से 30 मिनट का समय लगता है।  

 

Mawa Or Khoya in Hindi

 

बनाने की विधि -  

  • सबसे पहले 1 लीटर फुल क्रीम या भैंस का ताज़ा दूध ले लें।  
  • इसे एक भारी तले की कढ़ाई में कर गैस पर चढ़ाएं।
  • जब दूध में ए क पूरा उबाल आ जाए तो आंच को धीमा कर दें और बीच बीच में दूध को चलाएं।
  • इसके बाद दूध गाढ़ा होना शुरु हो जाएगा, ऐसे में इसे लगातार चलाएं जिससे वह तले में चिपके नहीं।
  • धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होकर टाइट होने लगेगा और हलवे जैसा दिखने लगेगा।
  • अब गैर को बंद कर दें, आपका खोया तैयार है।




Image Source - Blendwithspices

Read More Articles On Healthy Recipe In Hindi.

Read Next

कद्दू से बनाएं ये कमाल की हेल्दी रेसिपी

Disclaimer