Psoriasis Ka Ayurvedic Ilaj: सोरायसिस त्वचा में होने वाला इंफेक्शन है। यह एक प्रकार की ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसे कैसे कंट्रोल रखा जा सकता है। इस समस्या में त्वचा पर मोटी सूखी पपड़ी हो जाती है। इसके साथ ही, इसमें खुजली और जलन वाले दाने भी हो सकते हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम ठीक नहीं है, तो आपको सोरायसिस हो सकता है। बरसात के मौसम में यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। क्योंकि वातावरण में नमी होने के कारण यह समस्या ज्यादा होती है। इसलिए इस दौरान ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है। आयुर्वेद में बारात के मौसम में सोरायसिस कंट्रोल रखने के लिए कुछ टिप्स बताए गए हैं। इन टिप्स के बारे में बताते हुए एमडी आयुर्वेदा डॉ निकिता कोहली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
मानसून में सोरायसिस कंट्रोल रखने के लिए खास टिप्स- Tips To Control Psoriasis In Monsoon
गर्म खाना न खाएं- Avoid Hot Food
बरसात के मौसम में हमारा गरमागरम पकवान खाने का मन करता है। लेकिन इस मौसम में गर्म खाना अवॉइड करना चाहिए। साथ ही, गर्म तासीर वाली चीजें भी नहीं खानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। यह इंफेक्शन बढ़ने का कारण बन सकता है।
टॉप स्टोरीज़
तीखा और मसालेदार चीजें न खाएं- Avoid Spicy Food
सोरायसिस की समस्या में तीखा और मसालेदार खाना भी अवॉइड करें। क्योंकि इससे त्वचा में पित्त बढ़ सकता है। इससे यह समस्या बढ़ सकती है। आपको दिनभर जलन और खुजली भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सोरायसिस होने पर नजर आते हैं ये 5 शुरुआती लक्षण, ऐसे करें इससे बचाव
केवल घर का खाना खाएं- Consume Homemade Food
बरसात में मौसम में बाहर का खाना ज्यादा नुकसान कर सकता है। इससे आपके इम्यून सिस्टम को नुकसान हो सकता है। इसलिए सोरायसिस से ग्रस्त लोग बरसात में बाहर का खाना अवॉइड करें। इसकी जगह आप घर का खाना खाएं।
डाइट में घी एड करें- Add Ghee In Your Diet
मानसून में अपने सभी मील में घी जरूर एड करें। इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। शरीर को इंफेक्शन और मौसम की समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए घी का सेवन जरूर करें।
कॉटन के कपड़े पहनें- Wear Cotton Clothes
आप किस तरह से कपड़े पहन रहे हैं, मानसून में यह भी सोरायसिस के मरीज को परेशान कर सकता है। अगर आप सिंथेटिक और टाइट कपड़े पहनते हैं, तो इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यह इंफेक्शन और जलन को भी बढ़ा सकता है। इसलिए मानसून में केवल ढीले कपड़े पहनें। इस दौरान कॉटन के कपड़ों को ज्यादा पहनें। क्योंकि इससे प्रॉब्लम को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- सोरायसिस के मरीज न करें इन 7 चीजों का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी
सोरायसिस में खुजली कंट्रोल रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
- आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ. रितु चड्ढा ने सोरायसिस से राहत पाने के लिए ये आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं-
- सोरायसिस की समस्या कंट्रोस रखने के लिए आप नीम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एलर्जिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके इस्तेमाल से सूजन और जलन से राहत मिलती है।
- आप प्रभावित स्थान पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।
- जलन और इंफेक्शन कम करने के लिए तोरई के पत्ते इस्तेमाल करें। इसके लिए तोरई के पत्तों को घीसकर इसमें एलोवेरा जेल और नारियल तेल लगाएं। दिन में दो से तीन बार यह करने से आपको काफी राहत मिलेगी।
- इन टिप्स की मदद से आपको सोरायसिस कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। अगर आपको ज्यादा परेशानी बढ़ रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।