आधे सिर के इस बच्‍चे के मुंह से पहली बार मां नहीं 'आईलवयू' निकला

आधे दिमाग के साथ पैदा हुए किसी बच्‍चे की कल्‍पना आप नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस लेख में हम आपको ऐसे बच्‍चे के बारे में बता रहे हैं जो आधे सिर का है और पैदा होते ही मां कहने की बजाय आईलवयू बोला।
  • SHARE
  • FOLLOW
आधे सिर के इस बच्‍चे के मुंह से पहली बार मां नहीं 'आईलवयू' निकला

'जाको राखे साईया, मार सके न कोए।' ये लाइन जैक्सन ब्यूएल पर बिल्कुल सही बैठती है। इस बच्चे के सामने विज्ञान भी हार चुका है। अमेरिका के फ्लोरिडा में आधे सिर के साथ जन्मा जैक्सन ब्यूएल एक साल का हो चुका है और उसने पहला शब्द मां नहीं कहा बल्कि अपनी मां को 'आई लव यू' कहा है। अब तक जन्मे बच्चे पहला शब्द मां, पापा, ओए आदि बोलते हैं। जबकि जैक्सन ने पहला शब्द 'आय लव यू' बोला है। इसके बारे में विस्‍तार से इस लेख में जानते हैं।

मिरेकल बेबी

आधे सिर के साथ हुआ था जन्म

ये पहली बार नहीं है जब जैक्सन ने दुनिया को चौंकाया है। जैक्सन का जन्म ही एक अविश्वसनीय घटना है। दरअसल जैक्सन को गर्भ से ही एक बीमारी थी जिसके बारे में जैक्सन की मां ब्रिटनी और पिता ब्रैंडन को डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था। जैक्सन को न्यूरो की अजीबोगरीब बीमारी है जिसे विज्ञान में माइक्रोहाइड्रेन एनसेफ्ली कहते हैं। इस बमारी में बच्चे बिना दिमाग या खोपड़ी के पैदा होते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे मामलों में बच्चे नहीं बचते हैं इस कारण डॉक्टरों ने जैक्सन की मां ब्रिटनी को 23वें हफ्ते में अबॉर्शन की सलाह दी थी। लेकिन ब्रिटनी और ब्रैंडन ने इससे इनकार करते हुए जैक्सन को जन्म दिया था। ब्रिटनी कहती हैं, "भगवान ने उन्हें एक बच्चा दिया है और उनका काम उसकी हिफाजत और परवरिश करना है। उसका आने वाला कल कैसा होगा, ये तो हमें नहीं पता, लेकिन हम 99 पर्सेंट पॉजिटिव सोच के साथ जी रहे हैं।"

 

माइक्रोहाइड्रेन एनसेफ्ली क्या है?

अब जैक्सन डेढ़ साल का हो चुका है और पूरी तरह से स्वस्थ है। अब वह चलने की कोशिश भी करने लगा है। जैक्सन को ये बीमारी है आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 4,859 बच्चों में केवल एक इस बीमारी के साथ पैदा होता है और आम तौर पर जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो जाती है। एक जैक्सन ही है जो इस बीमारी के साथ पैदा हुआ और डेढ़ साल बाद तक जिंदा है।

 

मां को कहा 'आई लव यू'

जैक्सन के माता-पिता ने पिछले साल 27 अगस्त को उसका पहला जन्मदिन मनाया गया। अब 16 महीने का हो चुका जैक्सन पिछले दिनों जब अपनी  पहले मां की गोद में खेल रहा था तब ही उसने अपनी मां को 'आय लव यू' कहा। ये जैक्सन के पहले शब्द है। अब तक जैक्सन ने मा-पा कुछ भी नहीं बोला था। हुआ यूं कि एक बार ब्रिटनी जैक्सन को लाड़-प्यार में 'लव यू माय बेबी' बोली, तभी बेटे ने भी तुतलाते हुए कहा- 'आई लव यू।'

 

 

Read more articles on Medical Miracles in Hindi

 

 

Read Next

हर दूसरे दिन लकवे का शिकार हो जाती है ये लड़की

Disclaimer