radish benefits: मूली खाने का सही समय क्या है? क्या मूली को गर्भावस्था में खाया जा सकता है? क्या डायबिटीज रोगी मूली का सेवन कर सकते हैं? सर्दी में मूली खाने से क्या लाभ मिलते हैं? अगर लोगों के मन में ये सभी सवाल रहते हैं। अगर आपके मन में भी यह सभी सवाल हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको मूली से जुड़े सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं।
मूली स्वास्थ्य या सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह गुणों से भरपूर होता है। अकसर लोग सर्दी के मौसम में मूली का सेवन करते हैं। इसका सेवन सब्जी, सलाद, परांठे के रूप में किया जा सकता है। मूली पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिंस और मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। मूली शरीर को ऊर्जा देने का कार्य करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
मूली में मौजूद पोषक तत्व (radish nutrition)
मूली में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक, कॉपर और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
टॉप स्टोरीज़
1. दिन में किस समय मूली खाना चाहिए और किस समय नहीं? (best time to eat radish)
मूली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। लेकिन इसे खाने के बाद पूरा दिन खराब हो जाता है। अकसर लोगों को इसे खाने के बाद पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसलिए इसे सही समय पर खाना बहुत जरूरी होता है। मूली के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए इसे दोपहर के समय धूप में खाना अधिक फायदेमंद होता है। मूली को 3 बजे से पहले खाना चाहिए, इससे अधिक लाभ मिलता है। इसका सेवन पराठे, सलाद और सब्जी के रूप में किया जा सकता है। दोपहर में सब्जी, सुबह पराठे के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। मूली का सलाद भोजन से पहले किया जाना चाहिए।
मूली आयरन का सोर्स होता है, इसलिए इसे रात को सोते समय बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इससे पेट दर्द भी हो सकता है। साथ ही खाली पेट का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - इन 6 समस्याओं का आसान घरेलू इलाज है मूली, जानें इस्तेमाल का तरीका
2. सर्दी में मूली खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? (radish health benefits)
मूली का सेवन अकसर सर्दी के मौसम में ही किया जाता है। मूली में विटामिन ए, सी, ई, बी6 और पोटैशियम होता है। मूली खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंथोसायनिन प्रचुर मात्रा में होता है, ये तत्व हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। मूली में मौजूद इन तत्वों को सर्दियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। मूली बेहद फायदेमंद होता है।
3. शुगर के मरीज मूली खाएं या नहीं? (radish in diabetes)
मूली में काफी मात्रा में फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व इंसुलिन को नियंत्रित करने का भी काम करता है। मूली के सेवन से शुगर लेवल बढ़ता नहीं है, इसलिए यह डायबिटीज या शुगर रोगियों के लिए सही होता है। अगर रोजाना सुबह के समय मूली का सेवन किया जाए, तो डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
4. प्रेगनेंसी में मूली का सेवन करना चाहिए या नहीं? (radish in pregnancy)
प्रेगनेंसी में मूली का सेवन किया जा सकता है, लेकिन डॉक्टरी सलाह पर ही करना चाहिए। गर्भावस्था में मूली खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से हृदय भी स्वस्थ रहता है और यूरिन संबंधी समस्याएं दूर होती है। मूली के सेवन से गर्भावस्था में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। मूली में कैल्शियम होता है, जिसके सेवन से प्रेगनेंसी में हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम भी होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है। मूली में मौजूद नर्व फंक्शन में सहायक होता है। मूली का सेवन प्रेगनेंसी में भी किया जा सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही आपको इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - सर्दियों में मूली और इसकी पत्तियां दोनों हैं आंतों और पेट के लिए बहुत फायदेमंद, जानें कैसे खाएं-कब खाएं
5. कब्ज होने पर मूली खाएं या नहीं (radish helps in constipation)
मूली में काफी अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। इसलिए कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है। मूली गैस, कब्ज, बवासीर के साथ ही पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आप लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं, तो मूली का सेवन कर सकते हैं। लेकिन मूली का सेवन सुबह के समय करना फायदेमंद होता है, रात के समय इसे खाने से बचें। साथ ही मूली को खाली पेट भी नहीं खाना चाहिए।
6. क्या हाई ब्लड प्रेशर में मूली खा सकते हैं? (radish in high bp)
कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन मूली को हाई ब्लड प्रेशर में सेवन किया जा सकता है। मूली खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। मूली में एक खास तरह का तत्व एंटी हाइपरटेंसिव होता है, जो ब्लड प्रेशर या रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है। इसके अलावा मूली में पोटैशियम भी होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है।
7. क्या सर्दी-जुकाम होने पर मूली खानी चाहिए? (radish in cold)
मूली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है, इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कई बीमारियां होने की संभावना को कम कर देता है। सुबह या दिन के समय मूली खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही अगर आपको सर्दी-जुकाम हुआ है, तो भी दोपहर या सुबह के समय ही इसका सेवन करना चाहिए। रात में इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
radish health benefits: मूली का सेवन सभी लोग आसानी से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या गर्भवती हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मूली को सुबह या दिन में ही करना चाहिए। रात को मूली खाने से आपको नुकसान भी हो सकता है।