Doctor Verified

Melasma: मेलास्मा (काले धब्बे) की समस्या बढ़ा सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर बरतें सावधानी

What Makes Melasma Worse: मेलास्मा में त्वचा से जुड़ी कुछ गलतियां परेशानी बढ़ा सकती हैं। जानें इस समस्या में किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Melasma: मेलास्मा (काले धब्बे) की समस्या बढ़ा सकती हैं ये 5 चीजें, जरूर बरतें सावधानी

What To Avoid When You Have Melasma: मेलास्मा की समस्या में चेहरे पर काले और भूरे रंग के धब्बे होने लगते हैं। इसके कारण चेहरे की खूबसूरती पर काफी असर पड़ता है। यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है। वहीं कई हार्मोनल बदलाव भी मेलास्मा होने का कारण बन सकते हैं। गर्मियां बढ़ने के साथ ही इसका खतरा ज्यादा हो जाता है। क्योंकि धूप के संपर्क में आने से त्वचा में मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसके कारण चेहरे पर काले और भूरे धब्बे होने लगते हैं। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा पाई जाती है, क्योंकि महिलाओं में हार्मोनल बदलाव ज्यादा होते हैं। इस समस्या के दौरान त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है। कई बार हम स्किन केयर से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो मेलास्मा की समस्या बढ़ सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट निरूपमा परवांदा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन चीजों के बारे में।

MELASMA 

मेलास्मा की समस्या बढ़ाने का कारण बन सकती हैं आपकी ये गलतियां- Mistakes That Makes Melasma Worse

सनस्क्रीन अवॉइड करना- Forgetting Sun Protection

सूरज की धूप मेलास्मा का बड़ा कारण मानी जाती है। यूवी रेज त्वचा में मेलानोसाइट्स सेल्स पैदा करती हैं, जो त्वचा में रंग पैदा करने वाले सेल्स होते हैं। इसके कारण चेहरे पर पिगमेंटेशन बढ़ने लगता है और धब्बे होने लगते हैं। सनस्क्रीन सूरज की धूप से त्वचा को प्रोटेक्ट करने में मदद करती है। अगर ऐसे में आप सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं या दोबारा अप्लाई नहीं करते है, तो इससे मेलास्मा की समस्या बढ़ सकती है। 

घरेलू नुस्खे अपनाना- Using Home Remedies

मेलास्मा की समस्या में कुछ घरेलू नुस्खे असरदार होते हैं। लेकिन इसमें हर घरेलू नुस्खा काम नहीं करता है। अगर आप नींबू, टमाटर या टूथपेस्ट जैसी चीजें त्वचा पर लगाते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। नींबू के रस मे सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है। इससे पिगमेंटेशन और शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। टूथपेस्ट में भी हानिकारक केमिकल्स पाए जाते हैं, जो स्किन इरिटेट होने और मेलास्मा का कारण बन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Melasma Diseases: चेहरे पर गहरे धब्बे हो सकते हैं 'मेलाज्मा' के लक्षण, जानें इसके 4 कारण और इलाज

चेहरे पर वैक्स करना- Waxing

कई लोग मेलास्मा से राहत पाने के लिए फेस वैक्सिंग करवाते हैं। लेकिन इससे आपकी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। वैक्सिंग करने से त्वचा में सूजन और दाग-धब्बे बढ़ सकते हैं। इसके कारण त्वचा छिल सकती है, जो मेलास्मा और पिगमेंटेशन की समस्या को बढ़ सकता है। वैक्सिंग करने से स्किन बेरियर को भी नुकसान होता है। यह यूवी डैमेज के लिए स्किन को ज्यादा सेंसिटिव बना देता है। 

खुद इलाज करने की कोशिश करना- Self Treating

कुछ लोग इंटरनेट पर इलाज ढूंढ़ते हुए खुद ही स्टेरॉयड, मरकरी, हाइड्रोक्विनोन क्रीम इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी क्रीम इस्तेमाल करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। स्टेरॉयड त्वचा को पतला कर सकता है, जिससे पिगमेंटेशन बढ़ जाती है। वहीं मरकरी और हाइड्रोक्विनोन क्रीम अगर सही तरह से इस्तेमाल नहीं होती, तो इससे स्किन इरिटेशन हो सकती है। ये चीजें मेलास्मा की समस्या को काफी ज्यादा बढ़ा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- Melasma Home Remedies: मेलास्मा (काले धब्बे) से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 3 घरेलू उपाय

हार्श एक्सफोलिएंट इस्तेमाल करना- Using Harsh Exfoliants

हार्श एक्सफोलिएंट इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में जलन हो सकती है। अगर आप हार्श एक्सफोलिएंट जैसे कि स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएंट इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी स्किन इरिटेट हो सकती है। यह त्वचा में दाग-धब्बे की समस्या को ज्यादा बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही सही एक्सफोलिएंट चुनने चाहिए। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Nirupama Parwanda (@zolieskinclinic)

Read Next

पिंपल्स होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? जानें डाइटिशियन से

Disclaimer