अगर चेहरे पर आपको भूरे रंग की घब्बे दिखाई दें तो समझ जाएं कि यह स्थिति मेलाज्मा/मेलास्मा (Melasma) की है। जब किसी महिला को यह रोग होता है तो उसके चहेरे पर निशान और गहरे धब्बे नजर आते हैं। आमतौर पर यह समस्या 21 से 50 साल की महिलाओं में अधिक देखी जाती है। ऐसे में समय रहते इसके प्रकारों को समझना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से बताएंगे कि मेलाज्मा के लक्षण क्या हैं, साथ ही कारण (Melasma Cause) और उपचार (Melasma treatment) भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
मेलाज्मा/मेलास्मा के प्रकार (types of melasma)
अगर इसके प्रकारों की बात की जाए तो बता दें कि ये मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं- सेंट्रोफेशियल, मलार और मंडीबुलर। अगर सबसे पहले सेंट्रोफेशियल की बात करें तो इसके दौरान व्यक्ति के सिर, ऊपर का होंठ, ठोड़ी और नाक पर यह निशान दिखाई देते हैं। वहीं अगर मलार की बात की जाए तो व्यक्ति के गालों पर यह निशान दिखने शुरू हो जाते हैं। अगर मंडीबुलर की बात की जाए तो व्यक्ति के जबड़े पर भी निशान पड़ जाते हैं।
टॉप स्टोरीज़
मेलाज्मा/मेलास्मा के कारण (causes of melasma)
बता दें कि यह समस्या स्किन पिगमेंटेशन का ही रूप है। ऐसे में बता दें कि अभी तक इसका कारण अज्ञात है। लेकिन कुछ रिसर्च के अनुसार निम्न कारण नजर आए हैं जो इस प्रकार हैं-
1 - गर्भावस्था के दौरान इस तरीके के निशान चेहरे पर दिखने शुरू हो जाते हैं।
2 - बता दें कि जब महिलाएं गर्भनिरोधक गोली का सेवन करते हैं तो वह मेलाज्मा की शिकार भी हो सकती हैं।
3 - अगर परिवार में किसी सदस्य को यह समस्या है तब भी यह समस्या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो सकती है।
4 - सूरज की यूवी किरणों में जो लड़कियां ज्यादा संपर्क में आती है उनमें भी यह समस्या अधिक देखी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Blackness Of Face: चेहरे पर धब्बे या कालेपन को दूर कर स्किन को जवां बनाएगा ये नुस्खा, जानें तरीका
बता दें कि जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान या गर्भनिरोधक गोली का सेवन करने के दौरान यह समस्या महसूस होती है, उनमें गोलिया बंद करने के बाद या गर्भावस्था के बाद यह समस्या खुद ब खुद दूर भी हो जाती है।
मेलाज्मा के लक्षण (symptoms of melasma)
1 - चेहरे पर गिरे और भूरे रंग के धब्बे दिखाई देना।
2 - चेहरे पर गहरी परत बनना।
3 - दोनों गालों पर धब्बे बनना।
4 - जबड़ें के आसपास धब्बे महसूस करना।
5 - थोड़ी और चिकबोंस पर धब्बे महसूस करना।
6 - गले में लाल गहरी रेखा बनना।
अगर यह समस्या सूर्य की किरणों के कारण हुई है तो जहां जहां एक्स्पोज़र ज्यादा रहता है वहां वहां यह निशान दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें- एसी में घंटों बैठना बना सकता है चेहरे को सुस्त और बेजान, बचाव के लिए इस्तेमाल करें ये 5 चीजें
मेलाज्मा का उपचार (treatment of melasma)
आप कुछ उपचारों की मदद से अपनी समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं इन उपचारों के बारे में...
1 - हल्दी इस समस्या को दूर करने में एक अच्छा विकल्प है। ऐसे में आप हल्दी में दूध मिलाकर दाग धब्बों पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट तक इसे पेस्ट को लगाने के बाद ना केवल दाग धब्बे दूर होते हैं बल्कि त्वचा भी चमकदार बनती है।
2 - धूम्रपान शराब आदि का सेवन ना करें।
3 - अपने आहार में अधिक मिर्च मसाले, नमकीन, बैंगन आदि को निकाल दें।
4 - जंक फूड से बचें- जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्डड्रिंग, पेस्ट्री आदि को अपनी दिनचर्या से निकालें।
5 - जो लोग अधिक शुगर का सेवन करते हैं या खमीर युक्त आहार लेते हैं उन लोगों में भी इस प्रकार की समस्या देखी जाती है। ऐसे में अपने आहार से शुगर के साथ-साथ खमीर युक्त आहार को भी बाहर निकालें।
6 - अगर आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़ेंगे तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप साइक्लिंग, दौड़ना, पैदल चलना, इसके अलावा कुछ योगासन जैसे- सूर्य नमस्कार, सर्वागासन, उत्तानासन आदि की मदद से भी इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
7 - अधिक मात्रा में पानी पिएं।
8 - बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का प्रयोग करें। कम से कम सूर्य की किरणों के संपर्क में आएं।
9 - अपनी डाइट में विटामिन सी और विटामिन ई के अलावा फलों का जूस भी जोड़ें।
नोट ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि चेहरे की यह समस्या आम समस्या नहीं है। लेकिन अगर समय रहते इस समस्या का पता लग जाए तो इसे बढ़ने से रोका जा सकता है। अगर ऊपर दिए उपचार की मदद से समस्या दूर नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Read More Articles on other diseases in hindi