आपको जानकर हैरानी होगी कि केला हमारे शरीर में 10 प्रतिशत कम मिनिरल पोटैशियम पहुंचाता है जो हमारे ह्दय रोग से बचाने का काम करते हैं। पोटैशियम हमारे लिए किनता जरूरी है ये बहुत कम लोग जानते होंगे। आपको बता दें कि पोटैशियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हमारे हृदय के साथ-साथ मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
शरीर में सही मात्रा में पोटैशियम होना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होती है तो ये आपके लिए परेशानी भी बन सकती है। शरीर में पोटैशियम की कमी को हाइपोक्लेमिया कहा जाता है। अगर आपको हमेशा स्वस्थ और बीमारियों के खतरे से दूर रहना है तो इसके लिए आपको रोजाना 47 हजार मिलीग्राम पोटैशियम की जरूरत होती है। हालांकि, लोगों को लगता है कि केला ही एकमात्र पोटेशियम का सबसे बड़ा स्त्रोत है, जबकि ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि केले के अलावा बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपके शरीर में पोटेशियम की कमी को पूरा करते हैं।
आलू और शकरकंद
अगर आप केले की जगह कोई और विकल्प तलाशना चाहते है जो आपके शरीर में पोटैशियम की कमी को दूर कर सके तो इसके लिए आप आलू का सेवन कर सकते हैं। आलू में पोटेशियम की मात्रा काफी होती है। एक मीडियम साइज के उबले हुए आलू में 941 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो कि हमारी जरूरत का करीब 20 प्रतिशत है। इसके अलावा आलू में मौजूद स्टार्च हमे गठिया रोग में भी फायदा पहुंचाता है। आलू के अलावा आपको शकरकंद में भी भरपूर मात्रा में पोटैशियम मिलेगा जो आपके लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: पोटैशियम की कमी के ये होते हैं लक्षण
चुकंदर
ज्यादातर लोग जानते हैं कि चुकंदर का सेवन करने से हमारे शरीर को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है। चुकंदर में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई तत्व होते हैं। इसके साथ ही चुकंदर में पोटैशियम की मात्रा भी काफी मात्रा में होती है। आपको बता दें कि एक कप चुकंदर में करीब 518 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है। इसके अलावा चुकंदर में आयरन की मात्रा भी काफी होती है इसलिए ये हमारे खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बढ़ाने का काम करता है।
टोमैटो सॉस
टोमैटो सॉस सिर्फ हमे स्वाद देने में ही कारगर नहीं है बल्कि ये हमारे शरीर में कई पोषक तत्व भी पहुंचाती है। टोमैटो सॉस और सूप में पोटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। एक कप सॉस में लगभग 905 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। आपको बता दें कि सॉस में शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है इसलिए अगर आप टोमैटो सॉस का सेवन कर रहे हैं तो आपको लो-शुगर टोमैटो सॉस लेनी चाहिए जिससे आपको किसी तरह का कोई नुकसान ना करे। इसके अलावा आप टमाटर की सब्जी, चटनी या उबले टमाटर का सेवन कर अपने शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में पोटैशियम की कमी के संकेत हैं ये 2 लक्षण, इन चीजों के सेवन से करें भरपाई
तरबूज
शरीर में पानी की कमी को पूरा करने वाला फल तरबूज भी पोटैशियम की कमी को पूरा करता है। तरबूज को पोटैशियम का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। गर्मियों में तरबूज के सेवन से शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी तो पूरी होती ही है बल्कि साथ ही इससे शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है। आपको बता दें कि शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। दो मीडियम साइज के तरबूज में लगभग 640 ग्राम पोटैशियम मौजूद होता है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
Read Next
खाने में क्यों जरूरी है 'सेलेनियम' तत्व? जानें सेलेनियम से भरपूर फूड्स और इससे मिलने वाले फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version